फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: तेज प्रताप और तेजस्वी मिले तो क्या हुआ? इशारों में हुई बात या गले मिले दोनों भाई, जानें हकीकत

Wed, 05 Nov 2025 10:56 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Airport: बिहार में तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव, दोनों भाई चर्चा में हैं। बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान के एक दिन पहले बुधवार को दोनों का आमना-सामना पटना एयरपोर्ट पर हुआ।
विज्ञापन
लालू यादव, तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जन शक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव और उनके छोटे भाई व महागठबंधन में मुख्यमंत्री फेस घोषित हुए तेजस्वी यादव आमने-सामने हुए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें तेजप्रताप और तेजस्वी यादव एक-दूसरे के आमने-सामने नजर आ रहे हैं। तेजस्वी के साथ विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी भी थे। दोनों नेता तेज प्रताप यादव को देखते हुए मुस्कुराने लगे। हालांकि इस बीच तेजस्वी और तेज प्रताप के बीच बातचीत नहीं हुई। 

विज्ञापन


https://www.amarujala.com/video/bihar/patna/video-tej-pratap-yadav-tejashwi-yadav-jab-we-met-before-bihar-election-2025-11-05

विज्ञापन

पटना एयरपोर्ट के लांज में तेज प्रताप यादव किसी को इंटरव्यू दे रहे थे। इसी दौरान तेजस्वी यादव भी वहां पहुंचे। इसी क्रम में दोनों का आमना सामना हुआ। इधर, दो दिन पहले ही तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया था। उन्हें मैसेज देते हुए कहा था कि पार्टी या परिवार से बड़ी जनता होती है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि हमारे छोटे और नादान भाई तेजस्वी ने आज महुआ में कहा कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता है। लेकिन हम अपने छोटे भाई को यह कहना चाहेंगे कि पार्टी से बड़ी हमारी जनता मालिक होती है। लोकतंत्र में सबसे बड़ी केवल जनता होती है, कोई पार्टी या परिवार नहीं।
विज्ञापन


खबर अपडेट हो रही है....

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें