फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना में वीकेंड का नया ठिकाना, गांधी मैदान में खुले आसमान के नीचे मुफ्त में देखें फिल्म

Wed, 10 Jun 2026 12:25 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : राजधानी पटना वासियों के वीकेंड को मजेदार बनाने के लिए पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने गांधी मैदान में ओपन एयर सिनेमा की शुरुआत की है। मेगा स्क्रीन पर लोग खुले आसमान के नीचे फिल्म का मजा लेंगे और वह भी बिल्कुल मुफ्त। 
विज्ञापन
फिल्म देखते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप भी वीकेंड पर परिवार या दोस्तों के साथ कुछ अलग और मजेदार करने की सोच रहे हैं, तो पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान आपका इंतजार कर रहा है। पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड की एक शानदार पहल के तहत अब हर शनिवार और रविवार को गांधी मैदान में खुले आसमान के नीचे ओपन एयर सिनेमा का रोमांच बिखेरा जा रहा है।

विज्ञापन


आम जनता के लिए पूरी तरह निःशुल्क
गांधी मैदान के गेट संख्या-4 के पास एक मेगा स्क्रीन लगाई गई है। इस विशालकाय मेगा स्क्रीन पर हर वीकेंड शाम 6 बजे से बेहतरीन फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है। लगभग 70 फीट लंबी और 40 फीट चौड़ी इस विशाल स्क्रीन को शहर की प्रमुख आधुनिक सार्वजनिक सुविधाओं में गिना जा रहा है। यहाँ बड़ी संख्या में शहरवासी एक साथ बैठकर सिनेमा हॉल जैसा अनुभव, वो भी बिल्कुल मुफ्त और खुले माहौल में ले रहे हैं। आम जनता के लिए यह शो पूरी तरह निःशुल्क है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर किया हमला, पूछा-क्या बिहार दिवालिया होने की कगार पर है?
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वीकेंड मचेगा पुष्पा का धमाल
सिनेमा प्रेमियों के लिए आने वाला वीकेंड बेहद खास होने वाला है। आगामी 13 जून यानी शनिवार को पुष्पा-1 और 14 जून यानी रविवार को पुष्पा-2 दिखाई जाएगी। यानी अल्लू अर्जुन के फैंस को खुले आसमान के नीचे मनोरंजन का डबल डोज मिलने वाला है। इस संबंध में पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों का कहना है कि इस अनूठी पहल का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, परिवारों और दोस्तों को एक साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने के लिए एक सुरक्षित और मनोरंजक मंच प्रदान करना है। भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच यह ओपन-थिएटर लोगों के लिए सुकून और मनोरंजन का एक बेहतरीन जरिया बन रहा है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : मीसा भारती ने दी चेतावनी, कहा- कल जब जनता हमें मालिक बनाएगी, तो जवाब इसी अंदाज में दिया जाएगा
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें