फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पटना के बाढ़ में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला गांव, ईंट-पत्थर से भी हमला; सनसनी

Thu, 01 Oct 2026 09:46 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बाढ़ अनुमंडल के मोकिमपुर गांव में बुधवार को पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग और रोड़ेबाजी में दशरथ यादव घायल हो गए। उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाढ़ अनुमंडल के मोकिमपुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर फायरिंग और रोड़ेबाजी हुई। बुधवार को हुई इस हिंसक झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना में दशरथ यादव नामक युवक को गोली लग गई। गंभीर हालत में उन्हें नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर संघर्ष शुरू हुआ था। हालांकि, विवाद की स्पष्ट वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वायरल वीडियो में एक पक्ष के दो युवक हाथों में देसी कट्टा लेकर लगातार फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान गांव की गलियों में जमकर ईंट-पत्थर भी चले, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वीडियो में कई लोग लाठी-डंडे और कुदाल लेकर एक-दूसरे पर हमला करते भी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: बिहार: प्रदेश में बिछेगा सड़कों और एक्सप्रेसवे का जाल, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने बताया 1.25 लाख करोड़ का रोडमैप

 

घायल दशरथ यादव हाल ही में सूरत से अपने घर लौटे थे। बताया जा रहा है कि घटना के दिन वह खाना खाने के बाद गांव में टहलने निकले थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। अंधाधुंध फायरिंग के दौरान एक गोली उनकी जांघ में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद से मोकिमपुर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय पुलिस वायरल वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें