Vaibhav Suryavanshi : बिहार के वैभव ने आईपीएल 2026 के अपने पहले ही इनिंग में शानदार अर्द्ध शतक जड़ दिया है। यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जा रहा है।
बिहार के समस्तीपुर निवासी वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। 15 साल के वैभव ने आईपीएल 2026 के अपने पहले ही इनिंग में शानदार अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने महज 15 बॉल में ही चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 50 रन जड़ दिया। बॉलिंग के लिए अनुकूल पिच माने जाने वाले गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में वैभव के गेंदबाजों की कलई खोल दी। ताबड़तोड़ चौके छक्के लगाकर छह ओवर में ही 52 रन बना दिया। हालांकि, तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को छक्का मारने के चक्कर में वह कैच आउट हो गए। लेकिन, 52 रन की पारी ने वैभव को फिर से सुर्खियों में ला दिया।
उस समय जब वैभव सूर्यवंशी की उम्र महज 13 साल 8 महीने कीथी उस समय IPL ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनको 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसी वजह से वह ऑक्शन में बिकने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए थे। आज वैभव सूर्यवंशी ने मात्र15 बॉल में 52 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए।