फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Result : यूपी की आकांक्षा या बिहार के ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का रैंक 301? UPSC ने कर दिया साफ

Mon, 09 Mar 2026 07:20 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Akansha Singh UPSC Topper : संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा AIR 301 पर साफ कर दिया है कि यूपी की आकांक्षा सिंह हैं या बिहार की। बिहार वाली रणवीर सेना प्रमुख रहे ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती है। जानिए, कौन हैं दोनों और किसका दावा सही?
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) - फोटो : LinkedIn: UPSC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक (AIR) 301 का विवाद अब सुलझ गया है। यह रैंक उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की रहने वाली आकांक्षा सिंह के नाम पर है। आकांक्षा सिंह पटना एम्स से एमएस तक पढ़ाई करने के बाद यूपीएससी की परीक्षा दे रही थीं। यूपीएससी के इस रैंक पर बिहार के भोजपुर की आकांक्षा सिंह का भी दावा था। आकांक्षा चर्चित रणवीर सेना के प्रमुख रहे ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती हैं। मुखिया नक्सली संगठनों के खिलाफ अगड़ी जातियों की लड़ाई के कारण चर्चित रहे थे, बाद में बीच शहर में उनकी हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें