फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: थार ने मचाया हाहाकार, बाइक सवार को 50 मीटर दूर तक घसीटा, दो की मौत, एक घायल

Wed, 25 Mar 2026 01:32 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar news: रोहतास के दरिहट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसे में एक युवक को थार ने करीब 50 मीटर तक घसीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन और घटना स्थल पर मौजूद भीड़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के दरिहट थाना क्षेत्र अंतर्गत भड़कुडिया गांव के समीप बुधवार को थार की चपटे में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर हीं मौत हो गई। हालांकि इस घटना में गंभीर रूप से घायल एक अन्य युवक ने भी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि घायल दूसरे युवक का इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान भड़कुड़िया गांव निवासी स्वर्गीय सत्यनारायण कुशवाहा के पुत्र विकास कुमार एवं मिराज अंसारी के पुत्र रुस्तम अंसारी के रूप में हुई है, जबकि घायल नागा पासवान भी भड़कुडिया गांव का ही रहने वाला है।

विज्ञापन


थार ने बाइक सवार को दूर तक घसीटा
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि बाइक सवार तीनों युवक भड़कुड़िया गांव से डेहरी की तरफ जा रहे थे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार थार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार दो युवक सड़क से दूर जा गिरे, लेकिन बाइक चालक थार के चक्के के नीचे फंस गया और 50 मीटर दूर तक घसीटता रहा। हालांकि स्थानीय लोगों ने जब उक्त वाहन को पकड़ने का प्रयास किया, तो चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

दो की मौत, एक घायल
वहीं गाड़ी के नीचे काफी दूर तक घसीटने के कारण एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सड़क के किनारे गिरे दोनों घायलों में एक युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतकों के परिवार में हाहाकार मचा हुआ है और भड़कुड़िया गांव में एक साथ दो युवकों की मौत से शोक का माहौल है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बांस के चचरी पुल से जान जोखिम में डालकर अर्घ्य देने पहुंचे हजारों व्रती, प्रशासन की लापरवाही उजागर 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते हीं मौके पर पहुंची दरिहट थाने की पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले में दरिहट थानाध्यक्ष रविरंजन प्रियदर्शी ने बताया कि दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा आगे की कार्रवाई चल रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें