छात्र नेता अर्चना कुमारी
- फोटो : अमर उजाला
बिहार में चुनाव से पहले सरकार ने दिया था आश्वासन
छात्रों और अभ्यर्थियों का कहना है कि जिस तरह से सत्ता पक्ष अपने निर्धारित तारीखों पर बिहार में चुनाव कराकर अपनी सरकार बना सकती है तो फिर ऐसे में बिहार के युवाओं के भविष्य के साथ वह खिलवाड़ कैसे कर सकती है। सरकार बनने से पहले भी सत्ता पक्ष ने TRE-4 के नोटिफिकेशन की बात की थी, लेकिन सरकार बनने के बाद सत्ता पक्ष यह बात भूल गई। इसलिए जिस तरह से तारीखों का एलान कर के सरकार बनाई जाती है उसी तरह बिहार के युवाओं के लिए विज्ञापन के साथ साथ तिथि जारी कर परीक्षाओं को संपादित किया जाए।
छात्रों और अभ्यर्थियों की मांग
छात्रों और अभ्यर्थियों की मांग है कि TRE-4 में 1 लाख 20 हजार सीटों पर विज्ञापन जल्द जारी हो। इसके साथ ही बीपीएससी के द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में सामान्य छात्रों की उम्र 37 वर्ष से बढ़कर 40 किया जाए। लाईब्रेरीयन की बहाली के लिए LET का आयोजन जल्द हो। 26 हजार पद पर कम्प्यूटर शिक्षक की बहाली जल्द हो। शारीरिक शिक्षकों की बहाली अधिकतम सीटों पर जल्द हो।