फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पर्यटन मंत्री ने की विभागीय समीक्षा बैठक, कई अहम निर्देश दिए...जानें क्या कहा

Thu, 06 Mar 2025 06:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: बैठक में पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने मंत्री का स्वागत किया और विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए बिहार में मौजूद प्रमुख पर्यटन सर्किट जैसे बुद्ध सर्किट, ईको सर्किट, सिख सर्किट, जैन सर्किट, रामायण सर्किट, सूफी सर्किट, शिव शक्ति सर्किट और गांधी सर्किट से जुड़े पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
अहम बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह ने गुरुवार को पर्यटन निदेशालय सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार आयोजित हुई।

बैठक में पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने मंत्री का स्वागत किया और विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए बिहार में मौजूद प्रमुख पर्यटन सर्किट जैसे बुद्ध सर्किट, ईको सर्किट, सिख सर्किट, जैन सर्किट, रामायण सर्किट, सूफी सर्किट, शिव शक्ति सर्किट और गांधी सर्किट से जुड़े पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी दी।

मंत्री ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा में स्वीकृत योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए।
  • पटना में बनने वाले तीन फाइव स्टार होटलों के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए।
  • निजी होटलों की बुकिंग पर्यटन विभाग के पोर्टल से कराने की व्यवस्था की जाए।
  • पर्यटन नीति को प्रभावी तरीके से लागू किया जाए ताकि निवेश बढ़े।
  • मैरेज हॉल योजनाओं पर अनुदान देने की संभावनाएं तलाशी जाएं।
  • बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम में अभियंताओं की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी हो।
  • विभिन्न पौराणिक मेले और महोत्सवों को भव्य रूप से आयोजित करने की योजना बनाई जाए।
  • ऐतिहासिक और पर्यटक स्थलों के विकास के लिए जरूरत पड़ने पर जमीन अधिग्रहण किया जाए।
  • प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए टूर पैकेज तैयार किए जाएं, जिससे आम लोगों को यात्रा में सुविधा मिले।
  • सार्वजनिक स्थानों पर पर्यटन स्थलों का नक्शा और जानकारी प्रदर्शित की जाए।
  • दीघा घाट से हरिहरनाथ मंदिर, सोनपुर और कंगन घाट तक स्टीमर सेवा शुरू करने की संभावना तलाशी जाए।
  • वासोकुंड जैन मंदिर (वैशाली), सिरूकाही मजार (मुजफ्फरपुर), हुसैनी दरगाह (मोतिहारी), गरीब स्थान मंदिर (मुजफ्फरपुर) सहित कई धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के विकास की संभावनाएं तलाशी जाएं।

बैठक में पर्यटन निदेशक उदयन मिश्रा, पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक नंद किशोर, महाप्रबंधक चंदन चौहान, मुख्य अभियंता अशोक कुमार, उप सचिव इंदु कुमारी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें