फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : राजद ने शपथ ग्रहण की नई पंक्तियां जारी की; आठ मंत्रियों को निशाने पर रख क्या लिखा?

Thu, 20 Nov 2025 07:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar CM Oath : बिहार विधान सभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार हुई और एनडीए की प्रचंड जीत। आज नीतीश कुमार ने आज दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण भी किया। ऐसे में राजद ने पीएम के साथ -साथ पर आठ मंत्रियों पर भी चोट किया है।
विज्ञापन
राजद ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद आज नीतीश कुमार ने दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। एनडीए ने इस मौके को भव्यता से मनाया जिसमें अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ-साथ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल हुए। शपथ ग्रहण के बाद राजद ने पीएम के साथ-साथ आठ मंत्रियों पर भी चोट किया है। उनपर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसकी अब चर्चा हो रही है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें -Bihar Cabinet Ministers: सीएम नीतीश कुमार की नई टीम में 11 फीसदी आधी आबादी, जानिए कौन-कौन बनीं मंत्री

𝟏. मैं पूर्व मुख्यमंत्री व गया से सांसद और वर्तमान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पुत्र, वर्तमान विधायक ज्योति मांझी का दामाद और वर्तमान विधायक दीपा मांझी का पति संतोष सुमन मांझी!
𝟐. मैं पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी और पूर्व विधायक स्व॰ पार्वती देवी का उपमुख्यमंत्री पुत्र सम्राट चौधरी!
𝟑. मैं पूर्व केंद्रीय मंत्री, वर्तमान राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा और वर्तमान विधायक स्नेहलता का पुत्र दीपक प्रकाश।
𝟒. मैं पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की पुत्री श्रेयसी सिंह।
𝟓. मैं पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन जय नारायण निषाद की पुत्रवधु और पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद।
𝟔. मैं पूर्व विधायक जगदीश प्रसाद चौधरी का पुत्र विजय चौधरी।
𝟕. मैं पूर्व मंत्री महावीर चौधरी का पुत्र और समस्तीपुर की वर्तमान सांसद शांभवी चौधरी का पिता अशोक चौधरी।
𝟖. मैं पूर्व विधायक नवीन किशोर सिन्हा का पुत्र नितिन नवीन।
𝟗. मैं पूर्व मंत्री चन्द्रिका राम का पुत्र और पूर्व विधायक अनिल कुमार का भाई सुनील कुमार!
𝟏𝟎. मैं समता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष स्व॰ भूटन सिंह की पत्नी लेसी सिंह।
ईश्वर की शपथ लेता हूं कि मैं परिवारवाद के घोर विरोधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विशेष स्नेह एवं आशीर्वाद से बिहार की राजनीति से परिवारवाद को समाप्त करके एक नए बिहार का निर्माण करूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें