फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: 'तेजाब से जलाने वालों को तेजस्वी ने टिकट दिया है', सांसद मनोज तिवारी का राजद पर हमला

Fri, 24 Oct 2025 04:26 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: मनोज तिवारी ने कहा कि आज बिहार के लोग बाहर जाकर नहीं, बल्कि अपने ही राज्य में रोजगार पा रहे हैं। केंद्र सरकार ने बिहार को 14 लाख करोड़ से ज्यादा की राशि दी है।
विज्ञापन
संदेश के बेलाऊर में मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर जिले के संदेश विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बेलाउर सूर्य मंदिर में गुरुवार को एनडीए उम्मीदवार राधा चरण साह के समर्थन में भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी पहुंचे। जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने जनता से राधा चरण साह के पक्ष में वोट करने की अपील की।
विज्ञापन


मनोज तिवारी ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा कि जब हम न्यूयॉर्क गए थे, तब ढाई लाख लोग गा रहे थे। जो गा रहे थे जिए हो बिहार के लाला, जिए तू हजार साला। उन्होंने कहा कि आज बिहार में विकास की रफ्तार मोदी सरकार के कारण बढ़ी है। आरा-छपरा और आरा-पटना सड़क मार्ग से लेकर कोईलवर पुल तक सब केंद्र की मदद से बने हैं। पहले यही पैसा नेताओं की जेब में चला जाता था, लेकिन अब जनता के विकास में लग रहा है।

पढे़ं: पीएम मोदी बोले- राजद-कांग्रेस ने बिहार के भविष्य को अधर में लटकाया, इनसे सावधान रहें
विज्ञापन


मनोज तिवारी ने कहा कि आज बिहार के लोग बाहर जाकर नहीं, बल्कि अपने ही राज्य में रोजगार पा रहे हैं। केंद्र सरकार ने बिहार को 14 लाख करोड़ से ज्यादा की राशि दी है। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि मोदी जी की मां को गाली देने वाले अब जनता के सामने बेनकाब हो चुके हैं।
विज्ञापन


मनोज तिवारी ने कहा कि राधा चरण साह की लड़ाई विकास बनाम भ्रष्टाचार की है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जो तेजाब से जलाने वाले अपराधियों को टिकट दे रहे हैं, वे बिहार को पीछे ले जाना चाहते हैं। अंत में उन्होंने भोजपुरी अंदाज में कहा भोजपुर के लोग अब समझदार हैं, इस बार राधा चरण साह को जिताकर बिहार की रफ्तार को और बढ़ाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें