फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tej Pratap Yadav : लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव आखिरकार रिहा; जेल के बाहर निकलते ही जश्न

Tue, 28 Jul 2026 07:21 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के फुलवारी शरीफ स्थित बेऊर केंद्रीय कारा से मंगलवार को तेज प्रताप यादव की रिहाई होते ही जेल के बाहर मौजूद समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। सुबह से बड़ी संख्या में समर्थक उनकी रिहाई का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
जश्न मनाते हुए समर्थक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के फुलवारी शरीफ स्थित बेऊर केंद्रीय कारा से मंगलवार को तेज प्रताप यादव की रिहाई होते ही जेल परिसर के बाहर उत्साह का माहौल बन गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता उनकी रिहाई का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया और फूल-मालाएं पहनाकर खुशी जताई। इस दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

रिहाई के साथ गूंजे समर्थकों के नारे

मंगलवार सुबह से ही बेऊर केंद्रीय कारा के बाहर समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। सभी की निगाहें तेज प्रताप यादव की रिहाई पर टिकी थीं। जेल से बाहर निकलते ही समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी और फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। पूरे परिसर में जश्न जैसा माहौल देखने को मिला।

वीणा मानवी ने लगाया चुनावी साजिश का आरोप

तेज प्रताप यादव की रिहाई के बाद उनकी समर्थक वीणा मानवी ने कहा कि उनके साथ शुरुआत से ही गलत हुआ। उन्होंने दावा किया कि पूरा मामला चुनावी रंजिश का परिणाम था। वीणा मानवी ने कहा, "आज नहीं, पहले दिन से ही गलत हुआ है। भगवान की कृपा है कि न्यायालय में देर हो सकती है, लेकिन अंधेर नहीं होता। मुझे पहले से विश्वास था कि जैसे ही अदालत का फैसला आएगा, उन्हें बेल मिल जाएगी।"

'रोड शो से पहले गिरफ्तार किया गया'

वीणा मानवी ने आरोप लगाया कि तेज प्रताप यादव का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। उनके अनुसार, उन्हें चुनावी रंजिश के तहत झूठे मामले में फंसाया गया। उन्होंने कहा कि उनका रोड शो होने वाला था, इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया।उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले के बाद सच्चाई सामने आ गई है और न्यायपालिका पर उन्हें पूरा भरोसा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें