फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर बरसे पत्थर, दो गिरफ्तार; कार्रवाई जारी

Sun, 07 Jun 2026 06:59 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर कथित शराब कारोबारियों ने पथराव कर दिया। इस घटना में एक सब इंस्पेक्टर घायल हो गए, जबकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
संझौली थाना।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास से रविवार को पुलिस टीम पर हमले का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। संझौली थाना क्षेत्र के तिलई गांव स्थित मुसहर टोली में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर कुछ कथित शराब कारोबारियों और उनके समर्थकों ने पथराव कर दिया। इस घटना में एक पुलिस पदाधिकारी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए संझौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

शराब बिक्री की गुप्त सूचना पर कार्रवाई

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, तिलई गांव की मुसहर टोली में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम गांव में छापेमारी करने पहुंची। पुलिस की मौजूदगी से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों में हड़कंप मच गया।

पथराव में सब इंस्पेक्टर घायल
बताया जाता है कि छापेमारी के दौरान पुलिस टीम एक महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर अपने साथ ले जा रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ कथित शराब कारोबारी और उनके समर्थक आक्रोशित हो गए। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। इस घटना में सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार घायल हो गए।

घटना में संलिप्त दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के विरोध और तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस टीम उस समय महिला को छोड़कर वापस लौट आई। हालांकि, कुछ देर बाद पुलिस ने दोबारा कार्रवाई करते हुए पुलिस कार्य में बाधा पहुंचाने और पथराव में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें- Bihar: कल विधान परिषद् नामांकन का आखिरी दिन, दीपक प्रकाश का क्या होगा, तेजस्वी कब करेंगे उम्मीदवार की घोषणा?

मामले में संझौली थाना प्रभारी पूनम कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तिलई गांव में छापेमारी के दौरान एक सब इंस्पेक्टर घायल हुए हैं, जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया है। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें