फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal Assembly Elections 2026 : स्टार प्रचारक की सूची जारी, फ़िल्म जगत सहित कई चर्चित चेहरे भी शामिल

Sun, 05 Apr 2026 11:13 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

West Bengal Elections 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा के कुल 294 सीटों पर चुनाव होने हैं। इस चुनाव में भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। ऐसे में भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई हैं। सभी प्रमुख राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसी क्रम में, भारतीय जनता पार्टी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, ताकि चुनावी अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: राज्यसभा जाने से पहले वाल्मीकि नगर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, पश्चिमी चंपारण को क्या-क्या सौगातें दीं?

प्रमुख स्टार प्रचारक
स्टार प्रचारक की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। प्रमुख नेताओं में राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, शिवराज सिंह चौहान और अश्विनी वैष्णव के नाम  शामिल हैं।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-LPG Shortage : पटना में एलपीजी के लिए 1281817 बुकिंग; हर दिन कितने सिलेंडर दिए जा रहे? डीएम ने दी जानकारी
विज्ञापन


फिल्म जगत और अन्य क्षेत्रों के चर्चित चेहरे भी शामिल 
इसके अलावा, फिल्म जगत और अन्य क्षेत्रों के चर्चित चेहरों को भी चुनाव मैदान में उतारा गया है। उनमें सिने स्टार मिथुन चक्रवर्ती, हेमा मालिनी, कंगना रनौत के नाम शामिल हैं। वहीं कला एवं खेल से स्मृति ईरानी, मनोज तिवारी और लियेंडर पेस आदि को स्टार प्रचारक की सूची में शामिल किया गया है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : राजद विधायक ने भाजपा को बनाया निशाना, सीएम पर भी कसा तंज; कहा- नीतीश कुमार का राजनीतिक अंत निकट

क्षेत्रीय और कद्दावर नेता
पार्टी ने विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ नेताओं को भी इस सूची में स्थान दिया है, जिनमें हिमंता बिस्वा सरमा, योगी आदित्यनाथ, देवेंद्र फडणवीस, माणिक साहा, अनुराग ठाकुर, अर्जुन मुंडा और बाबूलाल मरांडी प्रमुख हैं। साथ ही, बंगाल इकाई के सक्रिय नेता जैसे सुवेंदु अधिकारी, दिलीप घोष और डॉ. सुकांत मजूमदार भी प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे। बिहार से उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी स्टार प्रचारक की सूची में शामिल हैं। 
पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें