फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: होटल में आधी रात छापा, चार महिलाओं समेत छह लोग हिरासत में; रजिस्टर में एंट्री भी नहीं

Wed, 16 Sep 2026 07:41 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रोहतास

सार

रोहतास के डेहरी ऑन सोन स्थित अनीश होटल में मंगलवार रात एसडीएम निलेश कुमार के नेतृत्व में प्रशासन ने अचानक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान होटल के कमरों से चार महिलाओं समेत छह लोगों को आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
छापेमारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हतास जिले के डेहरी ऑन सोन में मंगलवार रात एक होटल में प्रशासन की अचानक छापेमारी से हड़कंप मच गया। डेहरी एसडीएम निलेश कुमार के नेतृत्व में स्टेशन रोड स्थित अनीश होटल में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान होटल के अलग-अलग कमरों से चार महिलाओं समेत छह लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। सभी को हिरासत में लेकर फिलहाल पूछताछ की जा रही है। प्रशासन को पिछले कुछ दिनों से होटल में कथित अवैध गतिविधियों और देह व्यापार की शिकायतें मिल रही थीं।

अनीश होटल में एसडीएम के नेतृत्व में छापेमारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतों के आधार पर डेहरी एसडीएम निलेश कुमार मंगलवार रात पुलिस और प्रशासनिक टीम के साथ स्टेशन रोड स्थित अनीश होटल पहुंचे। टीम ने होटल के कमरों की जांच की। इस दौरान कई लोग आपत्तिजनक हालत में मिले। प्रशासन के मुताबिक, मौके से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है।

होटल के रजिस्टर में नहीं मिली एंट्री

एसडीएम निलेश कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए छह लोगों की होटल के रजिस्टर में कोई एंट्री नहीं थी। इसके अलावा उनके पास पहचान से संबंधित दस्तावेज भी नहीं मिले। एसडीएम के अनुसार, होटल प्रबंधन की ओर से भी निर्धारित गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा था।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी लोगों को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान अगर होटल में किसी तरह की अवैध गतिविधि सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के बाद होटल संचालकों में हड़कंप

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद डेहरी के अन्य होटल संचालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने संकेत दिया है कि संदिग्ध या अवैध गतिविधियों की शिकायत मिलने वाले होटलों की जांच आगे भी की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि होटल में किस तरह की गतिविधियां चल रही थीं और मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें