फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 'बांकीपुर में नहीं चलेगा विपक्ष का दांव', संजय कुमार बोले- एनडीए की जीत तय

Sat, 11 Jul 2026 04:32 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बांकीपुर

सार

विधानसभा प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने बांकीपुर विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्ष के दावों को खारिज करते हुए कहा कि एनडीए के सामने कोई चुनौती नहीं टिकेगी।
विज्ञापन
बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने बांकीपुर विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्ष के दावों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि बांकीपुर में एनडीए पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा और उसके सामने कोई भी चुनौती टिक नहीं पाएगी। मंत्री ने जन सुराज को लेकर किए जा रहे दावों को भी निराधार बताया।

विज्ञापन


'जन सुराज को जनता पहले ही जवाब दे चुकी है'

संजय कुमार ने कहा कि जन सुराज को लेकर जो माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है, उसका जमीनी हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि जन सुराज पहले भी चुनाव लड़ चुकी है और जनता ने उसका परिणाम सबके सामने रख दिया था। उन्होंने दावा किया कि पिछले विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 202 सीटों का आंकड़ा पार कर मजबूत जनादेश हासिल किया था। ऐसे में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहेगा और यहां भी एनडीए मजबूती से जीत दर्ज करेगा।

ये भी पढ़ें-  सिर्फ सीट भरने नहीं, जनता की लड़ाई लड़ने पहुंचे हैं विधायक'; गयाजी में सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण कार्यक्रम नए विधायकों के लिए उपयोगी

विधानसभा प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर संजय कुमार ने कहा कि वे स्वयं पहली बार विधायक और मंत्री बने हैं। ऐसे में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम नए जनप्रतिनिधियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण और उपयोगी है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए विधायकों को विधानसभा की कार्यप्रणाली, नियम-कानून और सदन में प्रभावी तरीके से अपनी बात रखने की जानकारी दी जाएगी। इससे जनप्रतिनिधि अपने दायित्वों का बेहतर तरीके से निर्वहन कर सकेंगे। संजय कुमार ने कहा कि कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री की मौजूदगी ने इसकी गरिमा और महत्व को और बढ़ा दिया है। उनका कहना था कि इस तरह के प्रशिक्षण से जनप्रतिनिधियों को सीखने और जनता के हित में बेहतर काम करने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें