फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जोगिया हत्याकांड के बाद बड़ी कार्रवाई, 600 से अधिक भ्रामक व भड़काऊ पोस्ट चिन्हित; दो उपद्रवी गिरफ्तार

Sun, 16 Aug 2026 03:52 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

रोहतास के दिनारा के जोगिया गांव में मजदूर की हत्या के बाद हुई तोड़फोड़, आगजनी और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट के मामले में पुलिस ने अब तक सात प्राथमिकी दर्ज की हैं। 600 से अधिक भड़काऊ पोस्ट की पहचान कर नोटिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन
एसपी रोशन कुमार कुमार मीडिया को जानकारी देते हुए।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के दिनारा प्रखंड अंतर्गत जोगिया गांव में बीते पांच अगस्त को एक मजदूर की हत्या के बाद तोड़फोड़, आगजनी एवं सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने अब तक कुल सात प्राथमिकी दर्ज की हैं। पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने रविवार को बिक्रमगंज स्थित एसडीपीओ कार्यालय में इस विषय पर जानकारी साझा की।

हत्या के चार घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजीत तिवारी एवं अमरजीत तिवारी को घटना के महज चार घंटे के भीतर ही रोहतास पुलिस ने गाजीपुर पुलिस, बक्सर पुलिस एवं रोहतास आसूचना इकाई की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया था। घटनास्थल से भी कई वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए हैं और समयबद्ध एवं त्वरित अनुसंधान किया जा रहा है।

तोड़फोड़ व आगजनी के खिलाफ दो एफआईआर

विज्ञापन

एसपी के अनुसार, घटना के बाद आरोपी के आवास पर हुई तोड़फोड़ और आगजनी को लेकर दिनारा पुलिस ने दो प्राथमिकी दर्ज की हैं। इस मामले में संलिप्त दिनारा थाना क्षेत्र के बनवारी टोला गांव निवासी सोनू चौधरी और चिलबिला टोला गांव निवासी सुनील चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

घटना के दौरान प्राप्त सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल वीडियो एवं सोशल मीडिया पर प्रसारित फुटेज की तकनीकी जांच की जा रही है, ताकि उपद्रव करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि कौतूहल एवं सहानुभूति वश घटनास्थल पर मौजूद लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar: औलाद नहीं थी, तो पड़ोसी बन गए बेटे; 85 वर्षीय दादी को पालकी में बैठाकर ले गए बाबा बैद्यनाथ धाम

600 से ज्यादा भड़काऊ पोस्ट पर साइबर थाने में पांच प्राथमिकी
पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर 600 से अधिक भ्रामक एवं भड़काऊ पोस्ट की पहचान कर नोटिस भेजे गए हैं। इसके लिए पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई है, जो हर वीडियो की सूक्ष्मता से जांच कर रही है। वहीं, इस मामले में साइबर थाने में कुल पांच एफआईआर दर्ज की गई हैं। सभी दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

स्थिति शांतिपूर्ण, धारा 163 लागू
एसपी ने कहा कि फिलहाल दिनारा में स्थिति शांतिपूर्ण है। एहतियात के तौर पर प्रभावित इलाके में धारा-163 लागू कर बॉर्डर पर जांच और अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है। उन्होंने आम नागरिकों और मीडिया के सहयोग के लिए आभार जताया और कहा कि रोहतास पुलिस जिले में विधिसम्मत तरीके से शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें