फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: रोहतास में रुपये के विवाद में खूनी खेल, महिला की पीट-पीटकर हत्या; दो बेटे भी घायल

Wed, 09 Sep 2026 08:12 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

रोहतास के डेहरी में रुपये के विवाद को लेकर एक महिला की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। घटना में महिला के दो बेटे भी घायल हुए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घायल पुत्र और परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले में रुपये को लेकर हुए विवाद में बुधवार को एक महिला की पीट-पीटकर हत्या का हैरतअंगेज मामला सामने आया है। घटना डेहरी नगर थाना क्षेत्र के चूना भट्टा, लालगंज मोहल्ले की बताई जा रही है। मृत महिला की पहचान लालगंज चूना भट्टा निवासी स्वर्गीय मैनेजर दास चंद्रवंशी की 52 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी के रूप में हुई है। इस घटना में मृतका के दो पुत्र मुकेश कुमार (19) और मिथिलेश कुमार (22) भी घायल हुए हैं।

पहले पुत्र को पीटा, फिर मां की हत्या

विज्ञापन

पीड़ित परिवार के अनुसार, महिला की हत्या से पहले आरोपियों ने उसके पुत्र मुकेश कुमार की भी जमकर पिटाई की थी। घायल मुकेश ने बताया कि मंगलवार रात वह बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव के भानु यादव, जितेंद्र यादव सहित अन्य लोगों ने उसे घेर लिया और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। मुकेश ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे नहर में धकेल दिया। हालांकि, मुकेश तैरकर किसी तरह नहर से बाहर निकल आया, जिससे उसकी जान बच गई।

घर पहुंचकर मां पर हमला
पीड़ित परिवार का आरोप है कि इसके बाद भानु यादव आठ-दस लोगों के साथ उनके घर पहुंचा और लाठी-डंडों से सभी पर हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के अन्य सदस्यों को भी गंभीर चोटें आई हैं, जबकि महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। वहीं, पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बख्तियारपुर का नाम बदलने की मांग: मंत्री सुमन बोले- ‘नीतीशपुर’ हो नाम, नीतीश कुमार की जन्मभूमि को मिले सम्मान

जांच में जुटी पुलिस, छापेमारी जारी
घटना की सूचना मिलने पर डेहरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया। पुलिस के अनुसार, दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक महिला की संदिग्ध मौत हुई है। पीड़ित परिवार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

घायल पुत्र और परिजन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें