फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: चोरी करके लौट रहा था ‘चोर’, रास्ते में खुद हो गया लूट का शिकार, बिहार में हुआ अजब-गजब कांड

Tue, 17 Mar 2026 08:11 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

 Bihar News: रोहतास के डालमियानगर थाना क्षेत्र में चोरी कर लौट रहा एक नाबालिग खुद ही लूट का शिकार हो गया। पुलिस ने जांच के दौरान उसके पास से चोरी के जेवर, हथियार और नकदी बरामद की। नाबालिग के बयान पर उसके साथ लूट की घटना को अंजाम देने वाले राजू कुमार और नीतीश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते डीएसपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले से मंगलवार को एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल जिले के डालमियानगर थाना क्षेत्र में बीते सोमवार को चोरी की घटना को अंजाम देकर घर लौट रहा एक नाबालिग युवक खुद ही लूट का शिकार हो गया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे और उसे लूटने वाले ई-रिक्शा चालक समेत दो अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


छापेमारी में हथियार और गहने बरामद
मामले में मंगलवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी ने बताया कि डालमियानगर थाना क्षेत्र में बीते सोमवार को पुलिस को एक चोरी की घटना के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जब संदेह के आधार पर एक नाबालिग के कमरे की तलाशी ली, तो उसके कमरे से चोरी के कीमती जेवरात, एक देसी कट्टा और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा पुलिस ने एक बटुए से 24 हजार रुपये नगद भी जब्त किया है।

चोर हुआ लूट का शिकार
पुलिस की पूछताछ में नाबालिग ने एक जबरदस्त खुलासा किया। उसने बताया कि चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद वह डेहरी रेलवे स्टेशन गया था, जहां उसने कुछ रूपए अपने बैंक खाते में जमा कराए। इसके बाद जब वह ई-रिक्शा से वापस घर लौट रहा था, तो मथुरी पुल के पास ई-रिक्शा चालक और उसके दो साथियों ने मारपीट कर उसके पास मौजूद करीब तीन लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 30 साल की कैद खत्म; गया में ईंट भट्ठे से 62 बंधुआ मजदूर आजाद, गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन


पुलिस की त्वरित कार्रवाई
वहीं पुलिस ने नाबालिग के बयान पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रतू बिगहा निवासी ई-रिक्शा चालक राजू कुमार और मथुरी निवासी उसके सहयोगी नीतीश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल बरामद सभी सामानों को विधिवत जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें