फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सासाराम में चार महीने बाद नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पीहर पक्ष ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

Thu, 11 Sep 2025 04:13 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम

सार

Bihar Hindi News Today: मृतका के पति नीतिश कुमार ने बताया कि उनकी शादी 23 मई 2025 को करगहर थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी खुशबू कुमारी से हुई थी। पति का कहना है कि खुशबू मायके जाने की जिद कर रही थी, लेकिन मायके वाले दशहरा के बाद ले जाने की बात कह रहे थे। आगे क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग एवं पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के महज चार महीने बाद एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना गुरुवार को रोहतास जिले के सासाराम नगर थाना क्षेत्र के बरादरी मोहल्ले में हुई। मृतका की पहचान बरादरी मोहल्ला निवासी नीतिश कुमार की 18 वर्षीय पत्नी खुशबू कुमारी के रूप में की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। खबर फैलते ही मोहल्ले में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। परिवारजन सदमे में हैं और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है।

ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

विज्ञापन

मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मृतका के छोटे बाबा सोमनाथ साह ने बताया कि ससुराल पक्ष अक्सर कूलर, पंखा जैसी चीजों की मांग को लेकर खुशबू को प्रताड़ित करता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मृतका के भसुर ने एक बार गलत नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया था, जिसकी शिकायत खुशबू ने अपने माता-पिता से की थी।

पढ़ें;  'बिहार में विकास की लहर दिखाई दे रही, विपक्ष पूरी तरह फेल'; पटना में बोले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

23 मई को हुई थी शादी

विज्ञापन

मृतका के पति नीतिश कुमार ने बताया कि उनकी शादी 23 मई 2025 को करगहर थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी खुशबू कुमारी से हुई थी। पति का कहना है कि खुशबू मायके जाने की जिद कर रही थी, लेकिन मायके वाले दशहरा के बाद ले जाने की बात कह रहे थे। गुरुवार की सुबह नाश्ता करने के बाद खुशबू अपने कमरे में थी और नीतिश दूसरे कमरे में टीवी देख रहे थे। जब वे खुशबू को बुलाने गए तो कमरे का दरवाज़ा अंदर से बंद मिला। आवाज लगाने पर भी दरवाज़ा नहीं खुला तो खिड़की से झांककर देखा कि वह पंखे से लटकी हुई थी।

पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। डीएसपी ने बताया कि मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें