फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में उत्साह या हंगामा! शोर शराबों के बीच नेताओं ने कसा तंज; दिया ये तर्क

Sat, 13 Sep 2025 08:21 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम

सार

Bihar Election:  सासाराम के दिनारा में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी भीड़ और जोरदार नारेबाजी के बीच मंच पर मौजूद नेता भी असहज नजर आए। कार्यक्रम में प्रत्याशियों और समर्थकों ने अपनी ताकत दिखाते हुए हंगामेदार माहौल बनाया।
विज्ञापन
एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सासाराम जिले के दिनारा में शनिवार को आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान भारी शोर-शराबा देखने को मिला। अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जुटी भीड़ नेताओं के भाषण के दौरान लगातार जयकारे लगाती रही, जिससे मंच पर मौजूद सभी नेता पूरे कार्यक्रम के दौरान असहज रहे।

कार्यक्रम को बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल, पूर्व सांसद कविता सिंह, जदयू नेता जय कुमार सिंह, भाजपा नेता राजेंद्र सिंह और आरएलएम नेता आलोक सिंह सहित कई वरीय नेताओं ने संबोधित किया।

मंच से लोगों को शांत कराते दिखे नेता
कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंच पर मौजूद सभी नेता अपने-अपने कार्यकर्ताओं को शांत कराने में व्यस्त रहे। हालांकि इस प्रयास का भीड़ पर कोई खास असर नहीं पड़ा और झंडे-बैनर के साथ लगातार हंगामा चलता रहा। कार्यकर्ताओं को शांत कराने में जदयू जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल, आरएलएम जिला अध्यक्ष कपिल कुमार और हम जिला अध्यक्ष कमलेश पासवान भी परेशान नजर आए।

हंगामे को मंत्री ने बताया उत्साह
कार्यकर्ता सम्मेलन के बारे में मंत्री जनक राम ने कहा कि हर जगह एनडीए को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जनता भरपूर आशीर्वाद दे रही है और सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। हंगामे के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कार्यकर्ताओं का उग्र व्यवहार नहीं, बल्कि नेताओं के सम्मान में उनका उत्साह है।

ये भी पढ़ें- Bihar: बोधगया पहुंचे पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, बोले-संतों का अपमान करना मूर्खता, ऐसी चीजों से बचना चाहिए

विज्ञापन


प्रत्याशियों ने दिखाई ताकत
पूरा कार्यक्रम एनडीए घटक दलों के प्रत्याशियों की ताकत दिखाने का मंच बना। सभी प्रत्याशी भारी समर्थकों के साथ पहुंचे और उनके समर्थकों ने झंडे-बैनर और नारेबाजी के माध्यम से अपने नेताओं का समर्थन जताया। इस हंगामेदार कार्यकर्ता सम्मेलन की चर्चा पूरे जिले में जोर-शोर से हो रही है।

एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar: जेपी नड्डा की बैठक से पहले BJP ऑफिस के सामने बवाल, इन मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे सर्वेक्षण कर्मी

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें