फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar news: 'बिहार के लोग शौक से करते हैं पलायन', डेहरी विधायक सोनू सिंह का बड़ा बयान

Sun, 22 Mar 2026 10:22 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रोहतास

सार

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के डेहरी विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने बिहार से पलायन को लेकर बयान दिया कि बिहार के लोग यदि शिक्षित हैं तो अन्य राज्यों में रोजगार के लिए जा सकते हैं और सरकार केवल योजनाओं के जरिए लोगों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान विधायक सोनू सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के डेहरी विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने रविवार को पलायन को लेकर एक अजीबोगरीब बयान दिया। विधायक ने कहा कि बिहार से पलायन को रोकने के लिए सरकार द्वारा निरंतर योजनाएं चलाई जा रही हैं। मनरेगा, जी राम जी योजना सहित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी कई पहल की जा रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपने शौक से अन्य राज्यों में रोजगार के लिए जा रहा है, तो सरकार उसे रोक नहीं सकती। इसके साथ ही विधायक ने यह भी कहा कि बिहार के लोग यदि शिक्षित हैं, तो अन्य राज्यों में भी क्यों नहीं जा सकते। उन्होंने कहा कि हमें खुशी होनी चाहिए कि बिहार के लोग अपनी सेवाएं अन्य राज्यों में भी दे रहे हैं।

बिहार दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ

विधायक सोनू सिंह ने बिहार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का रविवार शाम को शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। सोनू सिंह ने इस दौरान आंगनबाड़ी और जीविका दीदियों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां बनाए गए खाद्य पदार्थों का स्वाद भी चखा और प्रतिभागियों की सराहना की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बिहार के पंकज का IPL में हुआ चयन, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बने नेट बॉलर
विज्ञापन


बिहार दिवस की शुभकामनाएं और गर्व

विधायक ने समस्त प्रदेशवासियों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बिहार हमेशा से शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक दृष्टिकोण से समृद्ध रहा है। सोनू सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार की प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य क्षेत्रों में लगातार कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से लोग आत्मनिर्भर बन रहे हैं और बिहारी होने पर गर्व महसूस होता है। विधायक ने बिहार दिवस की संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया और कार्यक्रम की सराहना की।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें