उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल समाजवादी पार्टी को बिना शर्त समर्थन करेगा। बिहार विधानसभा परिसर में सोमवार को विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराने के लिए समाजवादी पार्टी ही सक्षम है। इसलिए हम लोग अखिलेश यादव को बिना शर्त समर्थन करेंगे।