फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : 'यादव' को 'कुमार' किए जाने पर PUSU चुनाव में हंगामा; तेज प्रताप के समर्थन से उतरे प्रत्याशी की पिटाई!

Sat, 28 Feb 2026 12:31 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

PUSU Election : पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव को मतदान के दौरान ही रद्द कराने के लिए एक प्रत्याशी की खुली दौड़ चर्चा में है। पुलिस काबू का प्रयास करती रही, लेकिन वह बेकाबू रहा। वजह यह कि टाइटल बदलने से वोट खराब हो रहा!
विज्ञापन
रिंकल यादव अध्यक्ष पद निर्दलीय उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ का चुनाव चल रहा है। मतदान सुबह के 8:00 बजे से शुरू हुए, लेकिन लगभग 12:00 बजे अचानक मगध महिला कॉलेज में हलचल तेज हो गई। निर्दलीय उम्मीदवार रिंकल यादव की हरकत ने अचानक माहौल गर्म कर दिया।

 

रिंकल यादव निर्दलीय उम्मीदवार हैं जिनको तेज प्रताप यादव की पार्टी ने समर्थन दिया है। रिंकल यादव पटना मगध महिला कॉलेज के गेट पर पहुंचे और अचानक अंदर तेजी से भागने लगे। गेट पर सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने रिंकल यादव को रोका, लेकिन वह रुके नहीं और तेजी से वह अंदर की ओर भागने लगे। पुलिस उसके पीछे दौड़ी। लेकिन तब तक वह अंदर पहुंच चुका था। पुलिसकर्मी लगातार यह बात पूछते रहे की हुआ क्या है कौन हो तुम? रिंकल यादव लगातार यह कहता रहा कि मैं रिंकल यादव हूं मेरे साथ गलत हुआ है मेरे साथ मारपीट की गई है।

 

रिंकल यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे साथ गलत किया जा रहा है इसलिए चुनाव को अभिलंब रद्द किया जाए। उसका आरोप है कि मैं रिंकल यादव हूं और मेरे बैलट पेपर पर रिंकल कुमार लिखा है। मुझे हराने की है साजिश की गई है. यह विश्वविद्यालय की साजिश है। रिंकल यादव के साथ दो अन्य लड़के भी थे। वही मगध महिला कॉलेज के प्रिंसिपल नागेंद्र वर्मा ने बताया कि यह बात सच है कि रिंकल कुमार के नाम से बैलेट पेपर था, जिसे सुबह में ही ठीक कर दिया गया। यह अनावश्यक तनाव बढ़ाने वाली बात है। चुनाव कदाचार मुक्त और शांति माहौल में कराई जा रही है। रिंकल यादव ने पुलिस प्रशासन के द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया है लेकिन यह मेरे कॉलेज में नहीं हुआ है। मगध महिला कॉलेज में तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें फिर गेट से बाहर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें