फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : पप्पू यादव ने सिस्टम के खिलाफ उठाए सवाल, नेताओं पर भी लगाए गंभीर आरोप; कहा- एक सौ गोली मरवा दे मंजूर

Fri, 10 Apr 2026 03:20 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : पप्पू यादव ने NDA के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बिहार  सरकार और सीबीआई पर जमकर बरसे। साथ ही यह भी कहा कि चाहे मुझे एक सौ गोली मरवा दे मंजूर है...
विज्ञापन
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज सरकार और सीबीआई पर जमकर बरसे। उन्होंने नेताओं पर भी काफी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सभी नेता ड्रग्सी हैं। ड्रग्स पीते हैं, हवशी हैं, शराब पीते हैं । ये सभी बच्चियों का शिकार करते हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि समाज को इन नेताओं से बचाईए। पप्पू यादव ने आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट करने और डॉक्टर की गिरफ्तारी करने की मांग की है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने एनडीए पर हमला करते हुए कहा कि यहां मुख्यमंत्री बनने के लिए लोग पागल बने हुए हैं। आलम यह है कि लोग चपरासी से लेकर ड्राइवर तक मुख्यमंत्री बनने की लाइन में हैं। सभी अभिनन्दन करवाने में मस्त हैं। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : फिर उठी थाना प्रभारी रोशनी कुमारी की गिरफ्तारी की मांग, परिजन के साथ पूर्णिया सांसद भी उतरे सड़कों पर

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने उठाए सवाल 
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पूछा कि आखिर सचिन की गिरफ्तारी क्यों नहीं? वार्डन की गिरफ्तारी क्यों नहीं? चार्जशीट क्यों नहीं? मनीष का मोबाइल क्यों नहीं पकड़ा गया?जिसने मरवाया उसकी गिरफ्तारी क्यों नहीं? सतीश को कौन बचा रहा है? पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सीबीआई पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीबीआई मुझसे पूछ रही है कि मैंने पप्पू यादव ने आंदोलन के लिए कितने रुपए दिए हैं? पप्पू यादव ने कहा कि मैं बचपन से ही बेटियों के लिए लड़ाई लड़ते आ रहा हूं। उन्होंने कहा कि बलात्कार कर के बच्ची की हत्या कर दी गई। कोई शिक्षक से नहीं बच रहा है। एफ्टीन फाइल नेताओं से कोई बच्ची बचेगी तब न? .... अच्छा है हमलोगों से। 
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : परीक्षा से पहले मिला प्रश्नपत्र, IGIMS के सिस्टम पर उठे सवाल; छात्रों में आक्रोश
विज्ञापन


एक सौ गोली मरवा दे मंजूर है
पप्पू यादव ने बिहार में लॉ एंड ऑर्डर के साथ-साथ समाज पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि फारबिसगंज की घटना ने पूरी दुनिया को शर्मसार किया। दो परिवार को मार दिया। एक का गला काटा, जिसे आधे घंटे तक पूरा फारबिसगंज देखता रहा। और फिर दूसरा कायरपन किया, जिसमें उसे मार डाला। कल दलित बच्ची का बलात्कार हुआ है। एक छपरा में बलात्कार हुआ है। हर दिन एक दर्जन से ज्यादा बच्चियों का बलात्कार होता है। उन्होंने कहा कि इस देश का दोषी समाज है। हम कायर समाज में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि फारबिसगंज की घटना को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कहा कि लोक सभा में चार बार अपनी मांग को उठा चुका हूं। एक सौ गोली मरवा दे मंजूर है, बेटियों की हिफाजत के लिए नेताओं, इन माफियाओं और इन नरभक्षियों से लड़ता करता रहूँगा।



क्या हम वाकई ज़िंदा हैं?
पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा है, "गला उस इंसान का नहीं कटा, गला इस समाज की 'इंसानियत' का कटा है! फारबिसगंज की सड़कों पर जो हुआ, वो सिर्फ एक अपराध नहीं बल्कि हमारे "मुर्दा" होने का प्रमाण है। जब एक इंसान जिंदगी के लिए तड़प रहा था, तब हमारी सभ्यता वीडियो बना रही थी। कातिल के हाथ में तो हथियार था, पर तमाशबीन भीड़ के हाथ में मौजूद मोबाइल उस हथियार से कहीं ज्यादा घातक साबित हुआ। हम 'सभ्य' नहीं, सिर्फ 'दर्शक' बन गए हैं। जिसे खून में भी 'कंटेंट' नजर आता है, उस समाज से सुरक्षा की उम्मीद करना बेमानी है। धिक्कार है ऐसी आधुनिकता पर जहाँ इंसान मर रहा हो और इंसानियत वायरल होने का इंतज़ार कर रही हो। आज सवाल उस हत्यारे से भी बड़ा हम सब पर है— क्या हम वाकई ज़िंदा हैं?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें