फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मोबाइल बना 'कलह' की जड़, हाथीदह में बच्चों संग जान देने निकली महिला, पुलिस की मुस्तैदी से बची जान

Mon, 11 May 2026 09:01 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/बाढ़

सार

बाढ़ अनुमंडल के हाथीदह थाना क्षेत्र में पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। नई सिक्स लेन सेतु के पिलर नंबर 7 पर एक महिला अपने दो बच्चों के साथ गंगा में छलांग लगाने पहुंच गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को सुरक्षित बचा लिया।
विज्ञापन
गंगा में छलांग लगाने जा रही महिला और दो बच्चों को पुलिस ने बचाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाढ़ अनुमंडल के हाथीदह थाना क्षेत्र में पुलिस की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। हाथीदह स्थित नई सिक्स लेन सेतु के पिलर नंबर 7 पर एक महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ गंगा नदी में छलांग लगाने की कोशिश कर रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को सुरक्षित बचा लिया।

सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस

मामला हाथीदह थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला अपने दो अबोध बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थिति में सिक्स लेन सेतु के पिलर नंबर 7 पर पहुंची है और नदी में कूदने का प्रयास कर रही है। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने एसडीपीओ रामकृष्ण को मामले की जानकारी दी एसडीपीओ के निर्देश पर पेट्रोलिंग टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम बिना देर किए पुल पर पहुंची और महिला व दोनों बच्चों को कूदने से पहले सुरक्षित पकड़ लिया।

समझाकर थाने लाई गई महिला

पुलिस ने महिला और बच्चों को समझा-बुझाकर हाथीदह थाने लाया। इसके बाद महिला के पति विनोद यादव को भी थाने बुलाया गया और पूरे मामले की पूछताछ शुरू की गई। बताया जा रहा है कि महिला मरांची थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव की रहने वाली है। पीड़िता सरिता देवी ने पुलिस को बताया कि उसका पति और सौतेला पुत्र उसके साथ मारपीट करते हैं, जिससे परेशान होकर वह यह कदम उठाने जा रही थी।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें-Bihar : पटना में धंसने पर नीतीश सरकार ने खुद तोड़ा फ्लाईओवर; सात महीने में क्या बना, यह देखिए

मोबाइल को लेकर पति-पत्नी में विवाद

वहीं महिला के पति विनोद यादव ने पुलिस के सामने कहा कि उसकी पत्नी मोबाइल रखती है, जिसे लेकर वह नाराज रहता है। उसने कहा कि उसने पत्नी को मोबाइल रखने से मना किया था, लेकिन वह फिर भी मोबाइल इस्तेमाल करती है। इस पर सरिता देवी ने बताया कि वह जीविका समूह से जुड़ी हुई है और उसके काम के लिए मोबाइल जरूरी है। बिना मोबाइल के उसका काम प्रभावित होता है। पूरे मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और परिवार को शांत कराया। पुलिस ने विनोद यादव को सख्त चेतावनी दी और विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए महिला और दोनों बच्चों को जिम्मेनामा पर उसके सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें