फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: झारखंड से आई बारात पर हमला, सात लोग घायल; हंगामे के बीच दुल्हन दूल्हे को मनाती रही, फिर पूरी हुई शादी

Tue, 28 Apr 2026 04:32 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़

सार

Barh Crime: बाढ़ के दयाचक मोहल्ला में झारखंड से आई बारात पर हमला हुआ, जिसमें सात लोग घायल हुए। दूल्हे ने शादी से इनकार किया, लेकिन समझाने और पुलिस हस्तक्षेप के बाद विवाह की रस्में पूरी कराई गईं।
विज्ञापन
हंगामे के बाद दुल्हने के मनाने पर दूल्हे ने की शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के बाढ़ थाना अंतर्गत दयाचक मोहल्ला में झारखंड के बोकारो सेक्टर-9 से एक बारात आई थी। बारात निकल रही थी और लोग डीजे की धुन पर नाच रहे थे। इसी दौरान अचानक कुछ असामाजिक तत्व भीड़ में घुस आए। इसके बाद बारातियों के साथ बदसलूकी शुरू हुई और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया।

विज्ञापन

 
लाठी-डंडों से मारपीट, सात बाराती घायल
घटना के दौरान लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें सात बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। घायल लोगों को आनन-फानन में बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया।
 
खून-खराबा देखकर दूल्हे ने शादी से किया इनकार
हमले और खून-खराबे की घटना देखकर दूल्हे ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया। विवाह समारोह रुक गया और दोनों पक्षों के बीच लंबे समय तक बातचीत और मनाने का दौर शुरू हुआ।
विज्ञापन



 
अस्पताल परिसर में चला समझाने का प्रयास
लड़की पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए और मंडप की जगह अस्पताल परिसर में ही शादी कराने का दबाव बनाने लगे। कभी मंदिर में शादी कराने की चर्चा हुई तो कभी सड़क पर हंगामे जैसी स्थिति बनी रही। हालात को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और अस्पताल के डॉक्टरों ने स्थिति संभालने की कोशिश की।
 
दुल्हन भी करती रही दूल्हे को मनाने की कोशिश
इसी दौरान दुल्हन भी दूल्हे को लगातार समझाती रही। दोनों पक्षों को काफी देर तक समझाया-बुझाया गया। माहौल को शांत कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर भी प्रयास किए गए, ताकि विवाह की रस्में पूरी कराई जा सकें।

पढ़ें- Bihar Crime: तीन किशोरों ने युवक को चाकुओं से गोदा, गर्दन में फंसा टूटा ब्लेड; हिरासत में लिए सभी आरोपी
 
पुलिस की मदद से मंडप पहुंचा दूल्हा
आखिरकार भारी हंगामे के बीच पुलिस के सहयोग से दूल्हे को वापस मंडप लाया गया। इसके बाद जल्दबाजी में जयमाला और सिंदूरदान की रस्में पूरी की गईं। विवाह संपन्न होने के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन



 
घायलों का इलाज जारी, बारात लौटी बोकारो
उधर, घायल बारातियों का इलाज जारी है। वहीं विदाई की रस्म पूरी होने के बाद बाराती बोकारो के लिए रवाना हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में इस मामले की चर्चा बनी हुई है।
 
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारातियों की कोई गलती नहीं थी और असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। वहीं बाढ़ पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें