फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: IIFL कंपनी से 5 करोड़ के सोना लूट कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार; पटना पुलिस ने UP के मऊ से दबोचा

Tue, 04 Jul 2023 07:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

सिटी एसपी पश्चिम राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में चार अपराधियों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने बताया कि रवि राय से पूछताछ के बाद उसने अपने सहयोगी अपराधियों का नाम बताया है। उन्होंने बताया कि जांच प्रभावित होने को लेकर पुलिस इस मामले में फिलहाल सावधानी बरत रही है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते सिटी एसपी पश्चिम राजेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पटना के गर्दनीबाग में हुए एक साल पहले आईआईएफएल कंपनी से पांच करोड़ रुपये के सोना लूट कांड का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में लूट कांड के मास्टरमाइंड रवि राय को उत्तर प्रदेश के मऊ से धर दबोचा है। पुलिस अब उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


दरअसल, पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से लुटेरों ने तीन जून 2022 को आईआएफएल कंपनी से दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर नौ किलोग्राम सोना और नौ लाख पचासी हजार रुपये नकद लूट लिए थे। लूटपाट के दौरान लुटेरों ने इसका विरोध करने पर गार्ड को पिस्तौल की बट से मारकर घायल कर दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे आराम से सोना और नकदी लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद गर्दनीबाग थाने में 319/22 के तहत कांड दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में घटना के बाद छानबीन शुरू की। पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे, एफएसएल टीम, तकनीकी अनुसंधान और डॉग स्क्वॉड की टीम को इसके लिए लगाया था।

जानकारी के मुताबिक, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में चार लुटेरों द्वारा घटना को अंजाम देने की पुष्टि हुई थी। उसके बाद से पुलिस लगातार लुटेरों की टोह में छापेमारी कर रही थी।
विज्ञापन


सिटी एसपी पश्चिम राजेश कुमार ने बताया कि चार अपराधियों में से दो अपराधी की पहचान पंकज कुमार और रवि राय के रूप में की गई। इस बीच पुलिस ने रवि राय की सभी गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखना शुरू कर दिया। सोमवार को पटना पुलिस को सूचना मिली थी कि रवि राय उत्तर प्रदेश के मऊ में छिप कर रह रहा है। सूचना मिलते ही पटना पुलिस ने मऊ के आरक्षी अधीक्षक के सहयोग से रवि राय को सरजू एनक्लेव फ्लैट नंबर 107 से गिरफ्तार कर लिया।

घटना की पुष्टि करते हुए सिटी एसपी पश्चिम राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में चार अपराधियों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने बताया कि रवि राय से पूछताछ के बाद उसने अपने सहयोगी अपराधियों का नाम बताया है। उन्होंने बताया कि जांच प्रभावित होने को लेकर पुलिस इस मामले में फिलहाल सावधानी बरत रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार रवि राय को फिलहाल जेल भेजा जा रहा है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर घटना की पूरी जानकारी प्राप्त करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें