फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna News: बालू माफिया के साथ सांठगांठ में फंसे कारकाट थानाध्यक्ष, स्टिंग ऑपरेशन में कबूला सच, लाइन हाजिर

Sat, 29 Mar 2025 12:14 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बालू माफियाओं के साथ सांठगांठ का एक साल पुराना वीडियो वायरल होने के बाद कारकाट थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया है। रोहतास पुलिस अधीक्षक ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
बिहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले में सोन नदी का बालू अपराध और भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुका है। पीले बालू के काले कारोबार से बालू माफिया तो मालामाल हो ही रहे हैं पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी इसमें खूब गोते लगा रहे हैं। ताजा मामला रोहतास जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र से सामने आया है। जहां एक स्टिंग ऑपरेशन में काराकाट थानाध्यक्ष फुलदेव चौधरी ने बालू माफियाओं से सांठगांठ की बात कबूल कर सनसनी मचा दी है।

विज्ञापन


रोहतास जिले के काराकाट थाना अध्यक्ष का बालू माफियाओं के साथ सांठगांठ की बात कबूल करने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लगभग तीन से चार लोगों की बातें साफ तौर से सुनी जा सकती है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वहां मौजूद लोगों द्वारा एक सोची-समझी रणनीति के तहत थानाध्यक्ष को अपने भरोसे में लेकर बालू माफियाओं से सांठगांठ की बात कबूल कराई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद रोहतास पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी है।

बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष फूलदेव चौधरी के बातचीत का वीडियो लगभग एक वर्ष पुराना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बातचीत का वीडियो एक रणनीति के तहत दबाया गया था और वीडियो में मौजूद लोगों के साथ काफी दिनों से समझौते की बात चल रही थी लेकिन जब बात नहीं बनी तो इसे उजागर कर दिया गया। 
विज्ञापन


वहीं काराकाट थानाध्यक्ष का वीडियो सामने आने के बाद रोहतास पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना अध्यक्ष फुलदेव चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो लगभग 1 वर्ष पुराना है, जिसके सत्यता की जांच चल रही है। एसपी के अनुसार पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें