फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना: बहू ने सास की हत्या कर निकाल लीं आंखें, फिर काटीं अंगुलियां और खुद को लगा ली आग

Wed, 27 Jan 2021 03:50 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
पटना क्राइम न्यूज़: बिहार पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

बिहार की राजधानी पटना में दिल दहला देने वाली एक घटना हुई है। यहां एक महिला ने बड़ी ही बेरहमी से अपनी सास की हत्या कर दी और उसकी आंखें निकाल लीं। इस पर भी उसका मन नहीं भरा तो शव की अंगुलियां काट डालीं। साथ ही, खुद को भी आग लगा ली। पटना में जिसने भी इस घटना के बारे में सुना, हैरत में है। फिलहाल, आरोपी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

अक्सर होता था सास-बहू में झगड़ा

जानकारी के मुताबिक, यह घटना परसा बाजार थाना क्षेत्र के सकरैचा की है। यहां धर्मशिला देवी अपने पति राजकुमार साहू, बेटे और बहू आरती के साथ रहती थीं। बताया जा रहा है कि सास-बहू के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था, लेकिन बीच-बचाव के बाद मामला सुलझ जाता था। इस बार विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि आरती ने अपनी सास धर्मशिला देवी को जान से मार डाला। 

ऐसे अंजाम दी वारदात

ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार होने वाले झगड़े से परेशान होकर आरती ने अपनी सास की हत्या कर दी। उसके मन में धर्मशिला देवी के प्रति इतना ज्यादा गुस्सा था कि उसने हत्या के बाद सास की आंखें निकाल लीं। साथ ही, उनकी अंगुलियां भी काट डालीं। 

फिर खुद को लगा ली आग

बताया जा रहा है कि सास की हत्या करने के बाद आरती डिप्रेशन में आ गई। ऐसे में उसने खुद को आग लगा ली। आग लगने के बाद उसने दरवाजा खोला और बाहर भागने लगी। उस नजारे को देखकर हर किसी के होश उड़ गए। लोग उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक आरती काफी जल गई थी। 
विज्ञापन

अस्पताल में हो रहा महिला का इलाज

जानकारी के मुताबिक, लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल आरती को इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया। वहां उसका इलाज चल रहा है, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा धर्मशिला देवी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। धर्मशिला देवी के पति राजकुमार साहू ने बताया कि सुबह के वक्त सास-बहू में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद यह घटना हुई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें