फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: खेत जा रहे युवक को दिनदहाड़े गोलियों से भूना, मुखिया चुनाव की रंजिश में हत्या का आरोप

Mon, 27 Jul 2026 07:24 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: नालंदा के खुदागंज थाना क्षेत्र में सोमवार को खेत जा रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने गांव के एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा के खुदागंज थाना क्षेत्र स्थित सरथुआ खुर्द गांव में सोमवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान देवनंदन पासवान के पुत्र सन्नी पासवान के रूप में हुई है। घटना के समय वह घर से अपने खेत की ओर जा रहा था। आरोप है कि पहले से घात लगाए बदमाशों ने रास्ता रोककर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। प्रारंभिक तौर पर हत्या की वजह मुखिया चुनाव से जुड़ी पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन


खेत जाने के दौरान घेरकर बरसाईं गोलियां
मृतक के भाई रखु कुमार ने बताया कि सन्नी पासवान सोमवार सुबह खेत में काम करने के लिए घर से निकला था। रास्ते में पहले से 7-8 लोग घात लगाकर बैठे थे। आरोप है कि हमलावरों ने अचानक उसका रास्ता रोक लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार, सन्नी को तीन गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

रिटायर्ड पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर हत्या का आरोप
मृतक के परिजनों ने इस हत्याकांड के पीछे मुखिया चुनाव की पुरानी रंजिश बताई है। मृतक के भाई ने गांव के मथुरी सिंह, सचि सिंह और हवलदार सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि आरोपितों में से एक व्यक्ति बिहार पुलिस से सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी है, जिसने अन्य लोगों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपों और आपसी विवाद के पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने से पहले ही चली गई जान
हिलसा डीएसपी-2 ऋषिराज ने बताया कि सुबह करीब 11:30 बजे खुदागंज थाना पुलिस को गोलीबारी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सन्नी पासवान को तत्काल इस्लामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: 'क्या छात्र आतंकवादी हैं?' AK-47 विवाद पर BJP पर बरसा विपक्ष, राहुल गांधी बोले- माफी मांगें PM मोदी
विज्ञापन


एफएसएल टीम जुटा रही वैज्ञानिक साक्ष्य
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल को सुरक्षित कर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें