फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नालंदा में संदिग्ध हालात में महिला की मौत, मायके वालों ने ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप

Sat, 01 Nov 2025 12:38 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

राजगीर थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव में शनिवार की सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान धर्मपुरा निवासी सूरज कुमार की 32 वर्षीय पत्नी सोनी कुमारी के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में मृतका के भाई दीपक कुमार ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों से सूचना मिली कि उनकी बहन की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही वे परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिलाव पहुंचे और स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी। दीपक कुमार का आरोप है कि सोनी को जहर देकर मारा गया है तथा उसके गले पर काले निशान भी पाए गए हैं।

मृतका के पिता अशोक सिंह, जो मानपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं, ने बताया कि वर्ष 2021 में उन्होंने अपनी बेटी सोनी की शादी धर्मपुरा गांव के सूरज कुमार के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा सोनी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मामला पहले भी पुलिस और न्यायालय तक पहुंच चुका है। परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग और पति के अवैध संबंध के कारण सोनी की हत्या की गई है।

विज्ञापन


पढे़ं: सहरसा में सड़क हादसे में दो की मौत: एनएच-107 पर चार घंटे तक जाम, आइसक्रीम विक्रेता और अस्पताल गार्ड

इस संबंध में राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे शुक्रवार देर रात सिलाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डीएसपी ने कहा कि मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है, जिसकी जांच की जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें