फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: रामचरितमानस पाठ के लिए निकले पुरोहित को बालू लदे ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर मौत; सहयोगी गंभीर घायल

Sun, 01 Jun 2025 09:11 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda News: हादसे को लेकर पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है, हालांकि उसका चालक मौके से फरार हो गया। गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मृतक वीरेंद्र शर्मा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार्मिक प्रवचन देने निकलने वाले एक पुरोहित की रविवार को नालंदा जिले में दर्दनाक मौत हो गई। वे रामचरितमानस का पाठ करने बिहार शरीफ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में एक बेलगाम बालू लदे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। यह दुखद घटना इस्लामपुर थाना क्षेत्र के कोविल मोड़ के पास घटी।

विज्ञापन

 
मृतक की पहचान जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना अंतर्गत सुकियामा गांव निवासी वीरेंद्र शर्मा (50) के रूप में हुई है। वे इलाके में प्रसिद्ध कथावाचक थे और रामचरितमानस के पाठ के लिए विभिन्न जिलों में आमंत्रित किए जाते थे।

यह भी पढ़ें- Bihar News: कुत्ते नहर से खींच रहे थे कंकाल, लापता युवक का निकला शव, प्रेम-प्रसंग में... परिजनों ने कही यह बात
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, वीरेंद्र शर्मा रविवार को अपनी बाइक से बिहार शरीफ की ओर जा रहे थे। उनके साथ मनियामा गांव (काको थाना, जहानाबाद) निवासी मुकेश कुमार भी मौजूद थे। दोनों कथा पाठ के लिए निकले थे। कोविल मोड़ के पास जैसे ही वे पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बालू लदे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वीरेंद्र शर्मा सड़क पर गिर पड़े और तभी ट्रैक्टर का पिछला पहिया उनके सिर पर चढ़ गया। हेलमेट पहने होने के बावजूद उनका जीवन नहीं बचाया जा सका। वहीं उनके सहयोगी मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पहले इस्लामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

विज्ञापन

 
वीरेंद्र शर्मा को रामचरितमानस के ज्ञाता और समर्पित प्रवचनकर्ता के रूप में जाना जाता था। उन्होंने वर्षों तक जहानाबाद और आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक जागरूकता और प्रवचन से लोगों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डाला था। उनकी आकस्मिक मौत की खबर सुनते ही धार्मिक समुदाय और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। श्रद्धालुओं और शिष्यों के लिए यह अपूरणीय क्षति है।

यह भी पढ़ें- चाची से दरिंदगी: दुष्कर्म की कोशिश नाकाम होने पर हैवान बना युवक, पैर से मुंह दबाया; रॉड से किया घिनौना काम
 
हादसे की जानकारी मिलते ही इस्लामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष अनिल कुमार पांडे ने बताया कि घटनास्थल से ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है, हालांकि उसका चालक मौके से फरार हो गया। गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें