फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: खेलने निकला मासूम नहीं लौटा घर, सुबह मिला शव; आक्रोशित ग्रामीणों ने एसएच-78 किया जाम

Tue, 13 Jan 2026 11:34 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में एक आठ वर्षीय बालक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
मृत मासूम की फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत दररिया बिगहा गांव स्थित कल्याणपुर वाली खजाना खंधा से मंगलवार सुबह एक आठ वर्षीय बालक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दररिया गांव निवासी निरंजन कुमार के आठ वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने करौटा–राजगीर एसएच-78 को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। सड़क जाम के कारण यातायात भी प्रभावित रहा।

मृतक के चाचा मनीष कुमार ने बताया कि अंकित सोमवार शाम घर से खेलने निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजन पूरी रात उसकी तलाश में परेशान रहे। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण टहलने के लिए निकले, तो खजाना खंधा में बालक का शव पड़ा हुआ मिला। इसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें-  Rajasthan: एसएमएस ट्रॉमा सेंटर में फिर संकट, ICU में पानी भरने से 14 मरीजों को किया शिफ्ट; ये रही राहत की बात

विज्ञापन


किसने बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी थी

परिजनों ने आरोप लगाया कि मृतक के पिता का मंगलचक (बाढ़) निवासी एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि महिला द्वारा निरंजन कुमार को ब्लैकमेल कर रुपये की मांग की जा रही थी। परिजनों का दावा है कि रुपये नहीं देने पर महिला ने निरंजन कुमार या उसके बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसी आधार पर परिजन महिला पर अंकित की हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

बच्चे के गले में रस्सी का फंदा बंधा हुआ पाया गया
सूचना मिलने पर चंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बिहारशरीफ भेज दिया है। फिलहाल बालक की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस के अनुसार, बच्चे के गले में रस्सी का फंदा बंधा हुआ पाया गया है।

चंडी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सड़क जाम करते लोग

 

सड़क जाम करते लोग

 

सड़क जाम करते लोग

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें