फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज; जानें मामला

Mon, 20 Jan 2025 05:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda News: पुलिस ने बताया कि मामला गंभीर है और हर पहलू से जांच की जा रही है। अवैध संबंध के आरोप और दहेज की मांग के एंगल को भी जांच में शामिल किया गया है। मृतका के ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हैं, जिससे मामला और भी संदिग्ध बन गया है।
विज्ञापन
पुलिस की घटना की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र के कौड़िया बीघा गांव में रविवार को ममता देवी (40) की संदिग्ध हालात में मौत होने का मामला सामने आया है। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतका के मायके वालों ने इसे हत्या करार देते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में पति समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

 
अवैध संबंध के विरोध पर हत्या का आरोप
मृतका के भाई भोलेनाथ कुमार ने बताया कि उनकी बहन ममता देवी की शादी करीब 15 साल पहले अखिलेश यादव से हुई थी। शादी के बाद से ही उसे ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। भोलेनाथ का दावा है कि अखिलेश का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध था, जिसका ममता विरोध करती थी। इसी वजह से ससुराल वालों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मायके वालों के अनुसार, ममता के शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी पाए गए हैं, जो इस बात का सबूत हैं कि उसकी हत्या से पहले उसके साथ मारपीट की गई।
 
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे मायके वाले
घटना की जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग ममता के ससुराल पहुंचे, जहां उन्होंने ममता को फर्श पर मृत हालत में पाया। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। वहीं, हिलसा थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि मृतका के भाई के बयान के आधार पर ममता के पति अखिलेश यादव और ससुराल के सात अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि ससुराल वाले ट्रक खरीदने के लिए दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन




पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। फिलहाल, ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हैं। उनकी तलाश के लिए छापामारी की जा रही है।
 
मृतका के परिवार ने ससुराल पक्ष पर उठाए सवाल
ममता के भाई ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिली। जब वे ससुराल पहुंचे, तो वहां की स्थिति देख वे स्तब्ध रह गए। उनका कहना है कि ममता को पहले भी कई बार प्रताड़ित किया गया था, लेकिन समाज और रिश्तों के डर से उन्होंने चुप्पी साध रखी थी।
विज्ञापन

 
वहीं, पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है और हर पहलू से जांच की जा रही है। अवैध संबंध के आरोप और दहेज की मांग के एंगल को भी जांच में शामिल किया गया है। मृतका के ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हैं, जिससे मामला और भी संदिग्ध बन गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें