फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: स्टेशन में प्रवेश करते ही बेपटरी हुई मालगाड़ी, चार डिब्बे ट्रैक से उतरे; सड़क मार्ग पर भी लगा लंबा जाम

Mon, 13 Jul 2026 02:54 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

नालंदा के हिलसा रेलवे स्टेशन पर फतुहा से नटेसर जा रही मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया। रेलवे ने जांच शुरू कर दी है और ट्रैक बहाल करने का काम युद्धस्तर पर जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले के हिलसा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया। फतुहा से नटेसर की ओर जा रही मालगाड़ी के चार डिब्बे स्टेशन में प्रवेश के दौरान अचानक पटरी से उतर गए। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद रेल परिचालन प्रभावित हो गया, जबकि आसपास के रेलवे फाटकों के बंद होने से सड़क यातायात भी बाधित हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी हिलसा स्टेशन में प्रवेश कर रही थी, तभी उसके चार डिब्बे बेपटरी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन प्रबंधन ने वरीय रेल अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद पटना से राहत एवं बचाव दल को मौके के लिए रवाना किया गया। घटनास्थल पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) की टीमें भी पहुंच गई हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

सड़क मार्ग पर भी दिखा हादसे का असर
मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के कारण कई रेलवे फाटक बंद करने पड़े। इससे हिलसा-चिकसौरा मार्ग समेत आसपास के इलाकों में वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


रेलवे ने शुरू की जांच
रेलवे के ट्रैफिक इंस्पेक्टर (टीआई) कुंदन कुमार ने बताया कि हादसे के समय मालगाड़ी की रफ्तार 15 किलोमीटर प्रति घंटे से भी कम थी। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि डिब्बे किस कारण से बेपटरी हुए। पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी गई है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

ये भी पढ़ें-  ई-रिक्शा चलाने वाले के बैंक खाते में 7 अरब रुपये! किसने बनाया ऐसा दौलतमंद, आज पता करेगा CBI
विज्ञापन


कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
हादसे के कारण इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ है। दिल्ली से इस्लामपुर आने वाली मगध एक्सप्रेस को मार्ग में रोकना पड़ा, जबकि पटना से इस्लामपुर जाने वाली लोकल ट्रेन को जटडुमरी जंक्शन पर रोक दिया गया। इसके अलावा इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस के परिचालन पर भी असर पड़ा है। रेलवे की टीमें युद्धस्तर पर बेपटरी हुए डिब्बों को हटाने और ट्रैक को दुरुस्त करने में जुटी हैं, ताकि रेल यातायात को जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें