फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बस ने ट्रक में मारी टक्कर, दाह संस्कार से लौट रहें थे सभी...उपचालक की मौत; चीख-पुकार

Sat, 03 Jan 2026 10:40 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar: हादसे के बाद बस का दरवाजा जाम हो गया और यात्री अंदर ही फंस गए। स्थानीय लोगों की मदद से खिड़कियों को तोड़कर बदहवास यात्रियों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा के हिलसा-फतुहा मुख्य मार्ग पर कामता हॉल्ट के समीप शनिवार की देर शाम एक अनियंत्रित बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बस के उपचालक (खलासी) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन


दाह संस्कार से लौट रहे थे लोग
मृतक की पहचान एकंगरसराय थाना क्षेत्र के अतरामचक गांव निवासी 40 वर्षीय विजय कुमार सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पीर ओपी थाना क्षेत्र के जमुआवां गांव निवासी 65 वर्षीय रामाश्रय पंडित का निधन हो गया था। परिजन और ग्रामीण बस से उनका दाह संस्कार करने फतुहा गए थे। वहां से लौटते वक्त कामता हॉल्ट के पास यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि टक्कर के वक्त उपचालक विजय कुमार बस के दरवाजे पर खड़ा था, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

पढ़ें: वैशाली में हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, पिकनिक मनाने आए युवक की हुई थी पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन


खिड़की तोड़कर निकाले गए यात्री

हादसे के बाद बस का दरवाजा जाम हो गया और यात्री अंदर ही फंस गए। स्थानीय लोगों की मदद से खिड़कियों को तोड़कर बदहवास यात्रियों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर हिलसा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल उपचालक को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


नशे में होने का आरोप
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस का चालक और उसमें सवार अधिकतर लोग नशे में धुत थे। हादसे के बाद भी कई लोग नशे की हालत में बस के अंदर फंसे हुए थे। घटना के कारण सड़क पर काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी है। कुछ लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए थें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें