फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: नालंदा में 24 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द, चुनावी मैदान में अब 73 उम्मीदवार; जानें सबकुछ

Sat, 18 Oct 2025 08:53 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar Election: नालंदा जिले की सात विधानसभा सीटों पर आगामी चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 24 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द कर दिए गए। कुल 97 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से अब 73 प्रत्याशी चुनावी मैदान में बचे हैं।
विज्ञापन
अनुमंडल कार्यालय में जुटे प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले की सात विधानसभा सीटों पर आगामी चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 24 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द कर दिए गए। कुल 97 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से अब 73 प्रत्याशी चुनावी मैदान में बचे हैं। हालांकि, नाम वापसी की अंतिम तिथि अभी बाकी है, जिसके बाद ही वास्तविक चुनावी तस्वीर साफ हो सकेगी।

विज्ञापन


स्क्रूटिनी में त्रुटियां आईं सामने
निर्वाचन अधिकारियों द्वारा की गई जांच में नामांकन पत्रों में विभिन्न प्रकार की त्रुटियां पाई गईं, जिसके चलते इन उम्मीदवारों को चुनावी दौड़ से बाहर होना पड़ा। सबसे अधिक आठ प्रत्याशियों का नामांकन बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र से रद्द हुआ, जबकि राजगीर में पांच, हरनौत और हिलसा में तीन-तीन, तथा अस्थावां और नालंदा में दो-दो प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त किए गए। इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र में सभी नामांकन सही पाए गए, जो एक राहत भरी खबर है।

पढ़ें; '100 में 60 हमारा, 40 में बंटवारा...उसमें भी', UP के डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान; क्या मायने?
विज्ञापन


हरनौत में सबसे ज्यादा, अस्थावां में सबसे कम प्रत्याशी
नामांकन रद्द होने के बाद अब हरनौत विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जबकि अस्थावां में सबसे कम सात उम्मीदवार बचे हैं। इस्लामपुर में 12 प्रत्याशी मौजूद हैं, जबकि बिहारशरीफ और हिलसा में 11-11, नालंदा में 10 और राजगीर में सात प्रत्याशी चुनावी दंगल के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


प्रशासनिक देरी से प्रत्याशियों में नाराजगी
देर शाम तक जिला प्रशासन द्वारा आधिकारिक सूची जारी नहीं किए जाने से प्रत्याशियों के बीच नाराजगी देखी गई। कई उम्मीदवारों ने इस देरी को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत करने की बात कही।

विधानसभा क्षेत्र रद्द नामांकन वाले प्रत्याशी
बिहारशरीफ आफरीन सुल्ताना (पप्पू खान की पत्नी), प्रफुल्ल कुमार, रियाजुद्दीन, रजत कुमार, राकेश कुमार, राजकुमार पासवान, शशिरंजन सुमन, अशोक कुमार
हिलसा इंद्रजीत पासवान, सुदामा पासवान, रविन्द्र प्रसाद
अस्थावां गौरी कुमार, जीतेन्द्र कुमार, अरमान देव
हरनौत पंकज कुमार, दिवेश कुमार, रवि गोल्डन
नालंदा जितेन्द्र कुमार, धीरज कुमार
राजगीर अमरजीत कुमार, देवराज राजवंशी, नगीना पासवान, इंदल पासवान, जगदेव रविदास

बाकी बचे प्रत्याशियों की सूची 

विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशियों के नाम
अस्थावां डॉ. जीतेन्द्र कुमार, रविरंजन कुमार उर्फ छोटू मुखिया, लता सिंह, बनवारी कुमार, हिमांशु कुमार पासवान, दीपक कुमार विद्यार्थी, शबनम लता
इस्लामपुर मनोज कुमार, सुगौली प्रसाद, तनुजा कुमारी, दिनकर कुमार, विकास कुमार गौरव, मितू कुमारी, राकेश कुमार रौशन, विपिन मिस्त्री, रुहैल रंजन, रंजीत कुमार, कुमार हरिचरण सिंह यादव, अजय कुमार सिन्हा
हरनौत अरुण कुमार, हरिनारायण सिंह, पिंटू पासवान, धनंजय कुमार, उग्रसेन प्रियदर्शी, कमलेश पासवान, प्रेमरंजन कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, कन्हैया लाल यादव, विनय भूषण कुमार, अनिरुद्ध कुमार
बिहारशरीफ डॉ. सुनील कुमार, उमैर खान, दिनेश कुमार, राकेश कुमार, मनोज कुमार, शिवकुमार यादव, अमित कुमार, बलराम दास, सरस्वती कुमारी, मनोज कुमार तांती, मोहित कुमार
नालंदा श्रवण कुमार, कुमारी पूनम सिन्हा, कौशलेन्द्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया, अभी विकास, गौतम राजवंशी, रौशन कुमार आजाद, बैजनाथ प्रसाद, धर्मेन्द्र पासवान, दिलीप कुमार, प्रियदर्शी अशोक
राजगीर कौशल किशोर, मानो देवी, विजय पासवान, सत्येन्द्र कुमार, उग्रसेन पासवान, विश्वनाथ चौधरी, अंजली राय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें