फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अवैध क्रॉसिंग पर धान लदा ट्रैक्टर EMU ट्रेन से टकराया, बाल-बाल बचे यात्री; मौके पर पहुंची जीआरपी

Fri, 28 Nov 2025 04:08 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda News: नालंदा के राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड पर अवैध क्रॉसिंग से गुजर रहे धान लदे ट्रैक्टर की ईएमयू ट्रेन से टक्कर हो गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन घटना ने रेलवे सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
 राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड पर चलती ट्रेन से जा भिड़ा धान से लदा ट्रैक्टर-टॉली, घटना स्थल की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा के राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड पर शुक्रवार को बड़ा रेल हादसा टल गया, जब अवैध मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर धान से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली दानापुर-तिलैया ईएमयू ट्रेन से टकरा गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इससे रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

ट्रॉली पटरी के किनारे पलटकर बिखर गई

विज्ञापन

घटना राजगीर रेल थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव के पास हुई। बख्तियारपुर से तिलैया की ओर जा रही ईएमयू ट्रेन तेज रफ्तार में थी, तभी अचानक ट्रैक पर पहुंची ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉली पटरी के किनारे पलटकर बिखर गई। ट्रेन और ट्रैक्टर चालक दोनों सुरक्षित रहे।

राजगीर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही राजगीर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर का इंजन जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बावजूद ट्रेन संचालन प्रभावित नहीं हुआ और रेल सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहीं

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar: रेलवे स्टेशन परिसर में अचानक लगी आग से अफरा-तफरी, दमकल ने पाया काबू; दूर तक फैला काले धुएं का गुब्बार
विज्ञापन


अवैध क्रॉसिंग बनी हादसे की वजह
राजगीर जीआरपी थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिस स्थान पर दुर्घटना हुई, वहां अवैध रूप से रेलवे क्रॉसिंग बनाई गई थी। किसान इसी अनधिकृत रास्ते से धान ढोने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली ले जा रहे थे। उन्होंने कहा कि इंजन नंबर के आधार पर ट्रैक्टर मालिक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें