फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna : किशोर की हत्या के बाद पोल पर चढ़ गया सनकी, 4 घंटे बाद कूदा तो गुस्साए लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला

Sat, 01 Apr 2023 04:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना ने पुनपुन में सनकी युवक ने एक 14 साल के लड़के को कुदाल के काटकर मार डाला। हत्या के बाद ग्रामीणों ने उसे खदेड़ा तो वह भागने लगा। इसके बाद वह हाइटेंशन पोल पर चढ़ गया। ग्रामीण उसे पकड़ने के लिए मशक्कत करने लगे। 
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना ने पुनपुन में सनकी युवक ने एक 14 साल के लड़के को कुदाल के काटकर मार डाला। हत्या के बाद ग्रामीणों ने उसे खदेड़ा तो वह भागने लगा। इसके बाद वह हाइटेंशन पोल पर चढ़ गया। ग्रामीण उसे पकड़ने के लिए मशक्कत करने लगे। करीब 4 घंटे बाद वह 70 फीट ऊंचे पोल से नीचे कूद गया। ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उसे बेरहमी से पीटने लगे। वह छोड़ देने की गुहार लगाता रहा लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। गुस्साए लोगों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला।  

विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया
इतना ही नहीं नाबालिग की निर्मम हत्या से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इसी बीच पुलिस वहां पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश करने लगी। लोग उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव कर दिया। इसी बीच एक दारोगा का सिर फट गया। मसौढ़ी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि हत्यारोपी की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस पर भी ग्रामीणों द्वारा पथराव किया गया था। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। उपद्रव करने वालों की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृत लड़के की पहचान पुनपुन थाना इलाके के अलाउद्दीन चेक निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई।

Trending Videos
विज्ञापन

बिजली के पोल पर चढ़ा हत्यारोपी। - फोटो : अमर उजाला
गौरव की खेत में ही मौत हो गई
परिजनों का कहना है कि गौरव शनिवार सुबह खेत में बैठा था। इइसी क्रम में गांव का ही एक सिरफिरा युवक उसके पास पहुंचा और कुदाल से उसके गर्दन पर वार करने लगा। इस घटना में युवक गौरव कुमार के गर्दन पर गहरी चोट लगी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद सिरफिरा युवक खुद को बचने के लिए बिजली के हाई वोल्ट पोल पर चढ गया। युवक की हत्या की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही गांव के सैकड़ों लोग बिजली पोल के नीचे पहुंच गए और सिरफिरे युवक को नीचे उतरने के लिए कहने लगे। करीब 4 घंटे बाद वह नीचे कूदा तो ग्रामीणों ने उसे मार डाला। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें