फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जुआ रोकने पहुंचे मुखिया के बेटे और भाई को मारी गोली, चुनावी रंजिश का आरोप, फायरिंग से सनसनी

Sun, 21 Jun 2026 07:41 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना / बाढ़

सार

पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के कोन्दी स्टैंड में जुआ खेलने से रोकने और कथित चुनावी रंजिश को लेकर हुई गोलीबारी में बेढना पूर्वी पंचायत के मुखिया राजकुमार के 15 वर्षीय बेटे साहिल कुमार और 25 वर्षीय भाई पुरुषोत्तम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र स्थित कोन्दी स्टैंड में जुआ खेलने से रोकने और कथित चुनावी रंजिश को लेकर गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस फायरिंग में बेढना पूर्वी पंचायत के मुखिया राजकुमार के 15 वर्षीय बेटे साहिल कुमार और उनके 25 वर्षीय भाई पुरुषोत्तम कुमार को गोली लग गई। घटना में कई अन्य लोगों के घायल होने की भी जानकारी है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


जुआ खेलने से रोकने पर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार बेढना पूर्वी पंचायत के मुखिया राजकुमार ने बासोबागी गांव निवासी शिक्षक राकेश कुमार, उसके भाई राजेश कुमार उर्फ मटरू और भुल्लू यादव पर गोलीबारी का आरोप लगाया है। मुखिया का आरोप है कि पंचायत चुनाव नजदीक होने के कारण पुरानी चुनावी रंजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया। बताया गया कि साहिल कुमार बिहारशरीफ के एक निजी स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र है और गर्मी की छुट्टियों में अपने घर आया हुआ था। घटना के दिन वह अपने परिजनों के साथ बाजार गया था। घर लौटने के दौरान उसने बाजार में भीड़ देखी और वहां रुक गया।

स्टैंड में चल रहा था जुआ

परिजनों के अनुसार बाजार में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। साहिल ने इसका विरोध किया, जिसके बाद वहां विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में एक गोली साहिल कुमार को लगी, जबकि दूसरी गोली उसके चाचा पुरुषोत्तम कुमार को जा लगी। गोली लगने के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचाया गया

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घायल पुरुषोत्तम ने बताई पूरी घटना

घायल पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि कुछ लोग स्टैंड पर अवैध वसूली करते हैं और वहीं जुआ भी खिलवाते हैं। उन्होंने कहा कि वह इसी का विरोध करने और लोगों को मना करने गए थे। इसी दौरान उनका भतीजा साहिल भी वहां पहुंच गया और शिक्षक राकेश कुमार से उसका विवाद हो गया। पुरुषोत्तम के अनुसार जब वह वहां पहुंचे तो अचानक बदमाशों ने गोली चलानी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि वह बचने के लिए हटे तो उनके भतीजे को गोली लग गई और इसके बाद बदमाशों ने उन्हें भी गोली मार दी।

मुखिया ने लगाया चुनावी रंजिश का आरोप

मुखिया राजकुमार ने कहा कि उनके बेटे को चुनावी रंजिश के कारण निशाना बनाया गया है। उन्होंने कहा कि उनका भाई जुआ खेलने का विरोध करने गया था, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उनका बेटा साहिल भीड़ देखकर वहां पहुंच गया और बदमाशों ने उसे गोली मार दी। मुखिया ने बताया कि साहिल गर्मी की छुट्टियों में घर आया हुआ था और अगले ही दिन उसे पढ़ाई के लिए वापस स्कूल जाना था। घटना की सूचना मिलने के बाद बाढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपों और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है और पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें