फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़; भारी मात्रा में बंदूक बनाने के औजार बरामद, दो गिरफ्तार

Fri, 26 May 2023 07:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

ग्रामीण एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पियरिया गांव में दीपक सिंह के मकान में सालों से मिनी गन बनाने का काम चल रहा है। उन्होंने इसके लिए एक टीम का गठन कर छापेमारी की। इस छापेमारी में शुक्रवार को पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पटना के गौरीचक में शुक्रवार को मुंगेर और पटना पुलिस के संयुक्त छापेमारी अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गौरीचक थाना क्षेत्र के पियरिया गांव से दीपक सिंह के मकान में सालों से चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मिनी गन बनाते मुंगेर के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वहां से भारी मात्रा में बंदूक बनाने के औजार और कच्चा माल भी जब्त किया है।

विज्ञापन


ग्रामीण एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पियरिया गांव में दीपक सिंह के मकान में सालों से मिनी गन बनाने का काम चल रहा है। उन्होंने इसके लिए एक टीम का गठन कर छापेमारी की। इस छापेमारी में शुक्रवार को पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। उन्होंने बताया कि दीपक सिंह के मकान के तहखाने में गन बनाते हुए मुंगेर निवासी मोहम्मद अहसान (35) और मोहम्मद चुनना (30) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने वहां से गन बनाने की डाई मशीन, स्प्रिंग, ब्लेड, बट प्लेट, बेस मशीन और भारी मात्रा में वर्मा बरामद किया है।

बताया जा रहा है कि दीपक सिंह पहले से ही आर्म्स एक्ट मामले में जेल में बंद है। पुलिस का यह मानना है कि दीपक सिंह जेल से ही हथियार की सप्लाई करने का काम किया करता है। पुलिस गिरफ्तार लोगों से यह पता लगाने में जुटी है कि अब तक उन लोगों ने हथियार की सप्लाई कहां-कहां और किन-किन लोगों को की है। पुलिस इस मामले में पूरे गैंग को खंगालने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें