फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पटना में दीपावली के दिन स्टील फैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

Sun, 08 Nov 2026 07:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र स्थित राधे कृष्णा स्टील फैक्ट्री में रविवार को भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

 

विज्ञापन
आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र में पेज़ावा गांव के पास स्थित राधे कृष्णा स्टील फैक्ट्री में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आसपास के थानों की पुलिस को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। राधे कृष्णा स्टील फैक्ट्री में लोहे और स्टील के पाइप, करकट सहित अन्य सामान का निर्माण और सप्लाई किया जाता है। आग की चपेट में फैक्ट्री में रखे सामान और मशीनों के आने की आशंका है।

अग्निशमन विभाग के अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 10 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आग लगने के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

दीपावली के दौरान पटाखों से आग लगने या शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें