फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार न्यूज: बाढ़ में खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग को सिर में मारी गोली, हालत गंभीर

Mon, 31 Aug 2026 07:48 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/बाढ़

सार

बाढ़ के पंडारक थाना क्षेत्र के टांड़ा पर गांव में दो पक्षों के विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग रविंद्र यादव को गोली मार दी गई। गोली उनके सिर में लगी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र स्थित टांड़ा पर गांव में दो पक्षों के बीच चल रहा आपसी विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद शांत कराने और बीच-बचाव करने पहुंचे एक बुजुर्ग को गोली मार दी गई। गोली उनके सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है।

दो पक्षों में विवाद के दौरान शुरू हुई गाली-गलौज

मिली जानकारी के अनुसार, टांड़ा पर गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद और नोकझोंक हो रही थी। इसी दौरान गांव के बुजुर्ग रविंद्र यादव का भतीजा उसी रास्ते से गुजर रहा था। आरोप है कि विवाद कर रहे दूसरे पक्ष के लोगों ने बिना किसी कारण उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

भतीजे के साथ गाली-गलौज और विवाद की सूचना मिलने पर रविंद्र यादव तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने की कोशिश की और विवाद को खत्म कराने के बाद अपने भतीजे को साथ लेकर घर की ओर लौटने लगे।

लौटते समय सिर में लगी गोली

बताया जा रहा है कि जैसे ही रविंद्र यादव अपने भतीजे के साथ घटनास्थल से लौटने लगे, तभी अचानक किसी ने फायरिंग कर दी। इस दौरान चली गोली सीधे रविंद्र यादव के सिर में जा लगी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े।

गोली चलने की आवाज सुनते ही गांव में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजनों और स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल रविंद्र यादव को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। मामले को लेकर पुलिस को सूचना दी गई है और गोलीबारी की घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें