भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी
- फोटो : Amar Ujala
गर्मी की छुट्टियों में घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। रेलवे प्रशासन ने कुल सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है, जो पश्चिम भारत से पूर्वी व मध्य भारत के प्रमुख शहरों को जोड़ेंगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि इन ट्रेनों का संचालन अप्रैल के अंतिम सप्ताह से मई की शुरुआत तक किया जाएगा।
इस प्रकार चलेंगी ट्रेन
- उधना-समस्तीपुर स्पेशल (09069/09070): यह ट्रेन डीडीयू, पाटलिपुत्र, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर होते हुए चलेगी। 24 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच चुनिंदा तारीखों पर उधना से प्रातः 5:30 बजे रवाना होकर अगले दिन समस्तीपुर अपराह्न 4 बजे पहुंचेगी। वापसी में समस्तीपुर से शाम 7 बजे चलकर तीसरे दिन उधना पहुंचेगी।
- उधना-मधुबनी स्पेशल (09167/09168): डीडीयू, पटना, बरौनी, समस्तीपुत्र और दरभंगा के रास्ते चलने वाली यह ट्रेन 26 अप्रैल को उधना से रवाना होकर अगले दिन शाम 7 बजे मधुबनी पहुंचेगी। वापसी 27 अप्रैल की रात 10 बजे मधुबनी से होगी।
- उधना-मालदा टाउन स्पेशल (09063/09064): डीडीयू, पटना, किउल और भागलपुर होते हुए यह ट्रेन 27 अप्रैल को रात 8:15 बजे उधना से रवाना होगी और दूसरे दिन दोपहर 11:30 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। वापसी 29 अप्रैल को होगी।
- उधना-मालदा टाउन स्पेशल (09013/09014): इसी मार्ग पर एक अन्य ट्रेन 28 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे उधना से रवाना होगी और अगले दिन सुबह मालदा टाउन पहुंचेगी। वापसी 30 अप्रैल को होगी।
- गांधीधाम-मालदा टाउन स्पेशल (09463/09464): यह ट्रेन 25 अप्रैल को गांधीधाम से दोपहर 12:30 बजे चलकर डीडीयू, पटना, किउल और भागलपुर होते हुए सोमवार सुबह 9:10 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। वापसी 27 अप्रैल को होगी।
- साबरमती-आसनसोल स्पेशल (09435/09436): डीडीयू, गया, कोडरमा और धनबाद के रास्ते 29 अप्रैल को साबरमती से रात 10:55 बजे रवाना होकर शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वापसी 1 मई को होगी।
- सुलतानपुर-दानकुनी स्पेशल (04250/04249): डीडीयू, गया, कोडरमा, धनबाद और आसनसोल होते हुए यह ट्रेन 24 अप्रैल को सुलतानपुर से सुबह 4:45 बजे चलकर उसी दिन रात 10 बजे दानकुनी पहुंचेगी। वापसी में 25 अप्रैल को दानकुनी से चलकर उसी दिन सुलतानपुर पहुंचेगी।
ये भी पढ़ें-
अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, तोड़े गए पक्के मकान और दुकान; विकास कार्य के लिए खाली कराई जमीन
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि गर्मियों में यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की पुष्टि समय से करें।