फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: नदी पार करने के दौरान हादसा, 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, दूसरे को ग्रामीणों ने बचाया

Tue, 08 Sep 2026 08:52 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र में बढ़े नदी के जलस्तर के बीच श्रमदान से बनी पुलिया पार करते समय दो युवक गहरे पानी में चले गए। हादसे में रामपुर निवासी 17 वर्षीय विवेक कुमार की डूबने से मौत हो गई, जबकि ग्रामीणों ने तत्परता दिखाकर गोलू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार हो रही बारिश के बीच दुर्गावती और कर्मनाशा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। इसी दौरान कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में नदी पार करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कुदरा बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे दो युवक श्रमदान से बनी पुलिया को पार करते समय गहरे पानी में चले गए। हादसे में 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद रामपुर गांव में मातम पसरा हुआ है।

पुलिया पार करते समय गहरे पानी में चले गए दोनों युवक

जानकारी के अनुसार, रामपुर गांव निवासी विनोद साह का पुत्र विवेक कुमार (17) और राम एकबाल का पुत्र गोलू कुदरा बाजार से खरीदारी कर अपने घर लौट रहे थे। कुदरा से रामपुर जाने वाले रास्ते में श्रमदान से बनी पुलिया को पार करने के दौरान दोनों युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

ग्रामीणों ने शुरू किया बचाव अभियान, एक युवक को बचाया

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद विवेक कुमार का शव बरामद कर लिया। वहीं, दूसरे युवक गोलू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन की लापरवाही पर सवाल

लगातार बारिश के कारण दुर्गावती और कर्मनाशा नदी का जलस्तर पहले से बढ़ा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी के रास्ते को लाल कपड़े से घेरकर या बांस-बल्ला लगाकर बंद कर दिया गया होता तो लोगों को खतरे वाले रास्ते से गुजरने से रोका जा सकता था। ग्रामीणों ने हादसे को लेकर प्रशासन की लापरवाही पर भी सवाल उठाए हैं। 17 वर्षीय विवेक कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। रामपुर गांव में भी मातम का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने सरकार से मृतक के परिवार को मुआवजा राशि देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें