फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जंतर-मंतर कार्रवाई के विरोध में खगौल में छात्रों का उबाल, हजारों युवाओं ने निकाला आक्रोश मार्च

Thu, 23 Jul 2026 10:46 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,खगौल

सार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में खगौल में युवा क्रांति बिहार के बैनर तले हजारों छात्र-छात्राओं ने आक्रोश मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक रोकने, शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और छात्रों पर कार्रवाई बंद करने की मांग की।
विज्ञापन
जंतर-मंतर कार्रवाई के विरोध में खगौल में छात्रों का जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के जंतर-मंतर पर संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई और लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को खगौल में युवा क्रांति बिहार के बैनर तले हजारों छात्र-छात्राओं ने आक्रोश मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक पर रोक, शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।

गाड़ीखाना से कॉलेज तक निकला आक्रोश मार्च

आक्रोश मार्च गाड़ीखाना से शुरू होकर डीआरएम चौराहा, स्टेशन गोलंबर, आरओबी, मोती चौक और गांधी स्कूल होते हुए जगत नारायण कॉलेज के मुख्य गेट तक पहुंचा। यहां मार्च सभा में बदल गया। मार्च के दौरान छात्र-छात्राएं हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर "शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो", "छात्रों पर दमन बंद करो" और "पेपर लीक बंद करो" जैसे नारे लगाते रहे। करीब एक घंटे तक सभा चली, जिसका समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

प्रशासन रहा पूरी तरह अलर्ट

प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। दानापुर एसडीपीओ-1 अजीत कुमार, फुलवारीशरीफ एसडीपीओ-1 सुशील कुमार समेत कई थाना अध्यक्ष और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रहे। पूरे कार्यक्रम की निगरानी दंडाधिकारी की मौजूदगी में की गई। दानापुर एसडीपीओ-1 अजीत कुमार ने बताया कि जुलूस के लिए पहले से अनुमति नहीं ली गई थी। इसके बावजूद पुलिस ने संयम बरतते हुए पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

कुछ देर प्रभावित रहा यातायात

प्रदर्शन और जुलूस की वजह से कुछ समय के लिए शहर में यातायात प्रभावित रहा। हालांकि पुलिस ने स्थिति संभालते हुए थोड़ी देर बाद यातायात को सामान्य करा दिया। एहतियात के तौर पर दानापुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी डीएसपी कंचन राज के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं डीआरएम कार्यालय की सुरक्षा के लिए आरपीएफ के जवान भी मुस्तैद रहे। पूरे प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें