फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: करमचट डैम पर रास्ते को लेकर वन और जल संसाधन विभाग आमने-सामने, एक दूसरे का रास्ता रोका

Fri, 16 Oct 2026 05:30 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

बिहार के रोहतास जिले में करमचट डैम पर रास्ते को लेकर दो सरकारी विभागों के अधिकारी आमने-सामने आ गए। जल संसाधन विभाग ने मरम्मत कार्य के चलते लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई, तो वन विभाग ने इस पर आपत्ति जताई। 
विज्ञापन
वन विभाग द्वारा लगाया गया बैरियर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के दो विभागों के अधिकारियों के बीच विवाद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, जिले के चेनारी प्रखंड स्थित करमचट बांध पर रास्ते के विवाद को लेकर वन विभाग और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के बीच बीते गुरुवार को तीखी बहस हुई थी।

विज्ञापन


मरम्मत कार्य के चलते डैम में प्रवेश पर रोक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जल संसाधन विभाग की ओर से करमचट डैम पर फिलहाल मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इसे देखते हुए विभाग ने डैम पर आम लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था। विभाग का मानना है कि डैम पर लोगों के आने और रील बनाने के कारण मरम्मत कार्य में परेशानी हो रही है। इससे लोगों की जान-माल को भी खतरा हो सकता है।

रास्ता बंद करने पर आमने-सामने आए दोनों विभाग
इधर, जल संसाधन विभाग की ओर से डैम का रास्ता बंद किए जाने पर वन विभाग ने आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों विभागों के अधिकारी आमने-सामने आ गए। बताया जा रहा है कि करमचट डैम वन विभाग के क्षेत्र में आता है। ऐसे में डैम पर प्रवेश प्रतिबंधित किए जाने से नाराज वन विभाग ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को वन क्षेत्र में प्रवेश करने से रोका, जिसके बाद विवाद उत्पन्न हो गया। 
विज्ञापन


पर्यटकों की आवाजाही रुकने से राजस्व नुकसान की चर्चा
पूरे विवाद के पीछे वन विभाग को होने वाली राजस्व क्षति की बात भी सामने आ रही है। दरअसल, दुर्गावती जलाशय में वन विभाग की ओर से पर्यटकों के लिए बोटिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इससे विभाग को राजस्व मिलता है। जल संसाधन विभाग की ओर से डैम पर लोगों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने के बाद पर्यटकों की आवाजाही प्रभावित होने लगी। इससे वन विभाग को राजस्व का नुकसान होने की बात कही जा रही है। इसे भी विवाद की एक वजह बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें