फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना में दिनदहाड़े लूटपाट से हड़कंप, पांच अपराधियों ने बंदूक दिखाकर लाखों के जेवर लूटे

Sun, 19 Apr 2026 04:41 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Crime News: सदर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी रंजन कुमार ने बताया कि दुकानदार ने लगभग 100 ग्राम सोने और तीन किलो चांदी के जेवरात लूटे जाने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
पटना के रामकृष्ण नगर में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से बड़ी लूट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने पिस्टल के बल पर एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, पांच की संख्या में आए अपराधियों ने धन कॉलोनी चौराहा के पास स्थित श्री लक्ष्मी अलंकार ज्वैलर्स में घुसकर हथियार के बल पर लूटपाट की। विरोध करने पर अपराधियों ने दुकानदार को पिस्टल की बट से मारकर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि पुलिस अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

 

दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे पांच अपराधी

पीड़ित दुकानदार धनंजय कुमार ने बताया कि वह दुकान में ग्राहकों के साथ मौजूद थे, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पांच अपराधी वहां पहुंचे। सभी अपराधियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए हेलमेट पहन रखा था। दुकान में घुसते ही उन्होंने हथियार निकाल लिए।

 

पिस्टल के बल पर बंधक बनाया, विरोध करने पर हमला

दुकानदार के अनुसार, जिस समय अपराधी दुकान में घुसे, उस वक्त अंदर तीन ग्राहक भी मौजूद थे। दो अपराधियों के हाथ में पिस्टल थी। उन्होंने हथियार के बल पर सभी को एक कोने में बंधक बना लिया। जब दुकानदार धनंजय कुमार ने विरोध करने की कोशिश की, तो अपराधियों ने पिस्टल की बट से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे वे घायल हो गए।

 

करीब 20 लाख रुपये के जेवरात लूटे

अपराधियों ने दहशत का माहौल बनाकर दुकान में रखे कीमती जेवरात लूट लिए। दुकानदार के अनुसार लूटे गए सामान में लगभग 100 ग्राम सोने के जेवरात और करीब 3 किलो चांदी के गहने शामिल हैं। लूटे गए जेवरात की कुल अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए आसानी से मौके से फरार हो गए। घटना के3 बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें