फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prashant Kishor: 'हम भाजपा को वोट देंगे, अगर तीन साल में...'- केंद्र-बिहार सरकार को प्रशांत किशोर का मैसेज

Tue, 04 Aug 2026 12:09 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : बांकीपुर के नए विधायक प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाए जाने और बनाए रखने पर सवाल कायम रखा है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा तीन साल में एक काम कर दे तो वह उसे वोट देंगे और दिलाएंगे।
विज्ञापन
प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांकीपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी को हरा कर विधायक बने जनसुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने बड़ा बया दिया है। उन्होंने सबसे पहले सीएम सम्राट चौधरी की बधाई पर प्रतिक्रिया दी है। कहा कि ठीक है उन्होंने बधाई दी है। सम्राट चौधरी ने पहले भी अपना भाई बोला है। उनसे मेरी कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। लड़ाई इस बात की है कि बिहार के 13 करोड़ लोगों का जीवन सुधारने के लिए क्या काबिल व्यक्ति को राज्य का नेतृत्व करना चाहिए? या कोई ऐसा व्यक्ति को नेतृत्व करना चाहिए जिसका चाल, चरित्र, चेहरा पर भी सवाल उठ रहा है। जनता को यह सब तय करना चाहिए।   

विज्ञापन


प्रशांत किशोर ने कहा कि अभी सत्ता में भाजपा है और डबल इंजन की सरकार है। आने वाले वर्षों में मेरी अपेक्षा है कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बिहार की तरक्की के लिए काम करें। बिहार से पलायन रुके और यहां के युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा बिहार में रोजगार सृजित करने और पलायन रोकने में सफल होती है तो वह खुद उसके पक्ष में वोट मांगने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा पलायन रोक देती है और बिहार के लोगों को यहीं रोजगार मिलने लगता है, तो हम उसके पक्ष में वोट करने के लिए भी कहेंगे।

प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर के विकास को लेकर उनका रोडमैप पूरी तरह स्पष्ट है। उन्होंने दावा किया कि विधायक बनने पर क्षेत्र में विधायक निधि और जनप्रतिनिधि से जुड़े किसी भी कार्य में एक पैसे का भी भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही उनके आचरण और व्यवहार से बांकीपुर के लोगों को कभी शर्मिंदगी नहीं उठानी पड़ेगी। प्रशांत किशोर ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता बांकीपुर में शिक्षा व्यवस्था में सुधार करना है। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र की बड़ी आबादी झुग्गी-झोपड़ियों में रहती है। यदि एक वर्ष के भीतर इन इलाकों के सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ, तो वहां के बच्चों को निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पढ़ाने की जिम्मेदारी उनकी होगी।
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि बांकीपुर को बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे विकसित शहरों की तर्ज पर आगे बढ़ाने के लिए एक विस्तृत ब्लूप्रिंट तैयार कर सार्वजनिक किया जाएगा, ताकि आने वाले पांच-दस वर्षों में सरकार चाहे तो उसके आधार पर विकास कार्य कर सके।

बेंगलुरु बनाने संबंधी वायरल वीडियो पर प्रशांत किशोर ने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा घबराहट में इस तरह के वीडियो फैला रही है। उनका कहना था कि भाजपा का संगठन उतना मजबूत नहीं है, जितना दिखाया जाता है और जनता को विकल्प मिलने के बाद उसकी वास्तविक स्थिति सामने आ गई है।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें