फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC होटल घोटाला मामला: लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने दायर की ट्रांसफर याचिका, कल हो सकती है सुनवाई

Mon, 24 Nov 2025 12:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: चर्चित आईआरसीटीसी से जुड़े घोटाले को लेकर राबड़ी देवी ने केस को ट्रांसफर करने की अर्जी दाखिल की है। अदालत इस याचिका पर मंगलवार को सुनवाई कर सकती है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम राबड़ी देवी की फाइल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IRCTC होटल घोटाला मामले में राबड़ी देवी ने केस को ट्रांसफर करने की अर्जी दाखिल की है। अदालत इस याचिका पर मंगलवार को सुनवाई कर सकती है। यह मामला फिलहाल अभियोजन साक्ष्य के चरण में है। गौरतलब है कि इस केस में लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव भी आरोपी हैं। यह मामला IRCTC होटलों से जुड़े कथित भ्रष्टाचार से संबंधित है।

विज्ञापन




पढ़ें: रूसी सैनिकों के लिए बूट बनाने वाली कंपनी पहुंचे मुख्यमंत्री, शपथ के बाद फुल एक्शन में नीतीश कुमार    
विज्ञापन


क्या है IRCTC घोटाला?
आईआरसीटीसी होटल घोटाले का यह मामला यूपीए सरकार के पहले कार्यकाल का है। उस दौरान लालू यादव रेल मंत्री थे। इस दौरान इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी IRCTC ने पुरी और रांची के बीएनआर होटल के संचालन और रखरखाव का ठेका प्राइवेट कंपनियों को देने की प्रक्रिया शुरू की। सीबीआई का आरोप है कि टेंडर प्रोसेस में हेराफेरी की गई ताकि सुजाता होटल्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी को ठेका मिल सके। इसके बदले में इस होटल कंपनी ने लालू परिवार से जुड़ी एक बेनामी कंपनी को कीमत से कहीं कम रेट पर जमीन दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें